गर्मियों के मौसम के लिए लॉन्च हुआ Hyundai Creta समर एडिशन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

Hyundai Creta Summer Edition: गर्मियों के सीजन को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया ने Creta का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने कई खास और अच्छे फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।

hyundai creta
hyundai creta | Image: hyundai

Hyundai Creta Summer Edition: कंपनी की एक बेहद लोकप्रिय कम्पैक्ट SUV है। वर्ष 2015 में अपने लॉन्च के बाद से ये लगातार डिमांड में बनी रहती है। गर्मियों के सीजन को देखते हुए अब हुंडई मोटर इंडिया ने Creta का नया समर एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में कंपनी ने कई खास और अच्छे फीचर्स दिए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं। 

समर एडिशन वैरिएंट्स 

हुंडई क्रेटा समर एडिशन के कुल 6 नए वेरिएंट आए हैं जो पेट्रोल और डीजल के अलग अलग मॉडल में मौजूद है। इनमें EX Summer Edition, EX(O) Summer Edition, S(O) Summer Edition, S(O) Knight Summer Edition, SX Summer Edition, SX Premium Summer Edition के नाम शामिल हैं।  

नए समर एडीशन के फीचर्स 

हुंडई क्रेटा के समर एडिशन के अलग अलग वेरिएंट में अलग अलग फीचर्स दिए गए हैं। 

CRETA EX Summer Edition- इसमें स्मार्ट की (Key) के साथ पुश बटन स्टार्ट दिया गया है। 

Advertisement

CRETA EX(O) Summer Edition- इस वेरिएंट में सबसे ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें क्वाड बीम LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, Horizon LED पोजिशनिंग लैंप और DRLs, आगे और पीछे के नए LED टर्न इंडिकेटर, स्मार्ट की (Key), पुश बटन स्टार्ट, पीछे की खिड़की के लिए सनशेड, R16 (D=405.6 mm) डुअल टोन स्टाइल वाले स्टील व्हील, गतिशील दिशानिर्देश (Dynamic Guidelines) के साथ रियर कैमरा दिया गया है। 

CRETA S(O) Summer Edition and CRETA S(O) Knight Summer Edition- इन दोनों वेरिएंट में डैशकैम को जोड़ा गया है। 

Advertisement

CRETA SX Summer Edition-  इसमें डैशकैम के साथ 10.25 इंच का मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर भी लगाया गया है। 

CRETA SX Premium Summer Edition- इसमें भी 10.25 इंच का मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर है। इसके साथ वेरिएंट में सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM), ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स लगाए गए हैं। 

Hyundai Creta के समर एडिशन की कीमत 

हुंडई क्रेटा समर एडिशन के एक्स शोरूम की कीमत 12.06 लाख रुपये से शुरू होकर 17.89 लाख तक जाती है।    

Hyundai CRETA Summer Edition – Variants & Pricing (Ex-showroom INR)

Variant

Engine

Transmission

Price

EX Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

12, 05, 900

1.5l U2 CRDi diesel 

MT

13, 61, 900

EX(O) Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

13, 13, 400

IVT

14, 48, 900

1.5l U2 CRDi diesel 

MT

14, 69, 400

AT

16, 04,400

S(O) Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

14, 19 ,900

IVT

15, 64 ,900

1.5l U2 CRDi diesel 

MT

15, 80, 900

AT

17, 25, 900

S(O) Knight Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

14, 38, 400

1.5l U2 CRDi diesel 

MT

15, 99, 400

SX Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

15, 03, 600

SX Premium Summer Edition

1.5l MPi petrol

MT

16, 33, 400

IVT

17, 77,900

1.5l U2 CRDi diesel 

MT

17, 88, 900

इसे भी पढ़ें- बेहद मजबूत है Hyundai की ये कॉम्पैक्ट SUV, क्रैश टेस्ट में पाई बड़ी सफलता, 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिलने पर नितिन गडकरी ने भी दी बधाई

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड