अपडेटेड 21 May 2025 at 11:34 IST
अब चश्मा देगा आपके हर सवाल का जवाब... Google ने लॉन्च किया स्मार्ट ग्लास, जानिए इसके कमाल के फीचर्स
गूगल ने अपने इवेंट ने स्मार्ट चश्मे की झलक दिखाई। ये Android XR टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इतना ही नहीं इसमें गूगल का पावरफुल Gemini AI भी दिया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google I/O 2025 Event: टेक कंपनी गूगल ने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस 'गूगल I/O 2025' इवेंट में कई बड़े ऐलान किए। इस बार कंपनी का खास फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर रहा। इवेंट में वैसे तो कई एक से बढ़कर एक घोषणाएं हुईं। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरीं गूगल के नए स्मार्ट ग्लासेस ने।
जी हां, गूगल ने अपने इवेंट ने स्मार्ट चश्मे की झलक दिखाई। ये Android XR टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इतना ही नहीं इसमें गूगल का पावरफुल Gemini AI भी दिया गया है।
चश्मे से मिलेंगे हर सवाल के जवाब
गूगल का ये नए स्मार्ट ग्लास कई शानदार खूबियों से लैस है। यह ग्लास यूजर के सवालों का जवाब दे सकता है। अगर आप कुछ पूछना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ बोलना होगा और जवाब चश्मा खुद दे देगा।
हर भाषा को भी करेगा ट्रांसलेट
गूगल ने अपने इवेंट में स्मार्ट ग्लासेस का डेमो दिखाया। इस दौरान दो रिप्रजेंटेटिव्स एक हिंदी और दूसरा फारसी भाषा में एक दूसरे से बोलते हुए बिना किसी दिक्कत के बात कर पा रहे थे। चश्मे में लगे AI ट्रांसलेशन फीचर के जरिए ये संभल हो पा रहा था, जिससे हर भाषा को फौरन अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर उन दोनों को समझने में मदद मिल रही थी। यानी गूगल के इस स्मार्ट ग्लास के जरिए अलग-अलग भाषाएं अब बातचीत में रुकावट नहीं बनेंगी।
Advertisement
हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। गूगल का ये स्मार्ट ग्लास मेटा को टक्कर देगा, जो पहले से स्मार्ट ग्लास और मेटावर्स पर काम कर रहा है। Android XR और स्मार्ट चश्मा मिलकर यूजर्स को एक नया और इंटेलिजेंट डिजिटल अनुभव देंगे।
क्या है Google I/O? जानिए इस खास इवेंट के बारे में...
Google I/O एक सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस है, जिसे Google हर साल मई या जून महीने में आयोजित करता है। इस इवेंट का मकसद दुनियाभर के डेवलपर्स, टेक एक्सपर्ट्स और टेक लवर्स को गूगल के नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स, टेक्नोलॉजी, टूल्स और प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देना होता है। इस दौरान Google अपने लेटेस्ट इनोवेशन जैसे Android के नए वर्जन, AI फीचर्स, स्मार्ट डिवाइसेज और कई खास प्रोडक्ट्स को पेश करता है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 May 2025 at 11:34 IST