अपडेटेड 5 March 2026 at 08:14 IST
रेट्रो और स्पोर्टी लुक के साथ अब Yamaha XSR155 मिलेगी इस नए कलर में, जानिए नए वेरिएंट के फीचर्स और कीमत
इंडिया यामाहा मोटर ने पिछले वर्ष नवंबर 2025 में अपनी नई मोटरसाइकिल Yamaha XSR155 को भारत में लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी ने अपनी XSR155 बाइक को एक नए शानदार रंग में लॉन्च कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Yamaha XSR155: इंडिया यामाहा मोटर ने पिछले वर्ष नवंबर 2025 में अपनी नई मोटरसाइकिल Yamaha XSR155 को भारत में लॉन्च किया था। इसे देश में लोगों ने काफी पसंद भी किया था। जिसके बाद अब कंपनी ने अपनी XSR155 बाइक को एक नए शानदार रंग में लॉन्च कर दिया है।
किस नए रंग में मिलेगी XSR155
Yamaha XSR155 अभी तक मैटेलिक ब्लू, विविड रेड, मैटेलिक ग्रे, ग्रेईश मैटेलिक ग्रीन जैसे 4 कलर्स में आती थी। जिसके बाद अब कंपनी ने इस बाइक को मैटेलिक ब्लैक कलर में भी लॉन्च कर दिया है। इस नए रंग में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स भी मिलेंगे जो इसके लुक को और बेहतर बनाने का काम करेंगे।
कंपनी के अनुसार यह नया मैटेलिक ब्लैक रंग यामाहा की राइडर-फर्स्ट फिलॉसफी को और मज़बूत करता है। इससे यामाहा भारत में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस-लेड पोजीशन को मज़बूत कर रहा है।
मॉडर्न रेट्रो स्पोर्ट मॉडल है Yamaha XSR155
इस मोटरसाइकिल को मॉडर्न रेट्रो स्पोर्ट मॉडल भी कहा जाता है क्यूंकि इसके डिजाइन में रेट्रो (पुराने) के साथ स्पोर्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। नए वेरिएंट में भी मस्कुलर टैंक, सीधा-साफ बॉडीवर्क और सिग्नेचर रेट्रो से प्रेरित स्टाइल मिलेगा।
Advertisement
Yamaha XSR155 के फीचर्स
Yamaha XSR155 में लाइटवेट और बैलेंस्ड चेसिस है जिसमें 17-इंच के पहिए लगाए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन है जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) है, जो रेव रेंज में ज़बरदस्त एक्सेलरेशन के लिए 13.5 kW और 14.2 Nm देता है। यामाहा के प्रूवन डेल्टाबॉक्स फ्रेम पर बनी यह मोटरसाइकिल एल्युमीनियम स्विंग आर्म, USD फ्रंट फोर्क्स, लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन और असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है जो इसे एक हाई परफ़ॉर्मेंस वाली बाइक बनाते हैं। इस मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे अच्छे फीचर्स भी दिए गए हैं जो राइडर को सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं।
Yamaha XSR155 के नए वेरिएंट की कीमत
दिल्ली में Yamaha XSR155 के नए मैटेलिक ब्लैक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,58,990 रुपये रखी गई है।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 08:12 IST