Xiaomi 17T की सेल बंपर ऑफर के साथ हुई शुरू, यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

Xiaomi 17T को पिछले हफ्ते भारत में ही लॉन्च किया गया था। अब आज बुधवार 10 जून दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल भी एमेजोन पर शुरू हो गई है।

Xiaomi 17T
Xiaomi 17T | Image: Xiaomi

Xiaomi 17T को पिछले हफ्ते भारत में ही लॉन्च किया गया था। इस फोन में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। अब आज बुधवार 10 जून दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल भी एमेजोन पर शुरू हो गई है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए चीनी कंपनी ने पहली सेल में ही फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट दे दिया है। 

Xiaomi 17T की कीमत, उपलब्धता और ऑफर  

Xiaomi 17T के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। फोन की सेल शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ एमेजोन और देश भर में मौजूद Xiaomi के रिटेल स्टोर और कुछ अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है।  

ऑफर की बात करें तो Xiaomi 17T को अगर आप एसबीआई, ऐक्सिस या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 5000 रुपये का बंपर डिस्काउंट ले सकेंगे। 

इतना ही नहीं यहां 34,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इसके साथ ही पहली सेल के दौरान 5000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर से आप Xiaomi 17T को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Advertisement
Uploaded image

Xiaomi 17T के फीचर्स 

Xiaomi 17T फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है। 

यह फोन पर्पल, ब्लू और ब्लैक जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। शाओमी के इस फोन में 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। 

Advertisement

इस फोन में 6500 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन के साथ 67W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित Xiaomi HyperOS के साथ पेश हुआ है।

Xiaomi 17T फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स भी दिए गए हैं। 

कैमरा की बात करें तो Xiaomi 17T में Leica कंपनी का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। फोन में 5x का पेरिस्कोप ज़ूम का फीचर भी दिया गया है। इस फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 9 Pro XL पर आया तगड़ा ऑफर, सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड