Google Pixel 9 Pro XL पर आया तगड़ा ऑफर, सिर्फ यहां मिल रहा हजारों रुपये सस्ता
Google Pixel 9 Pro XL का सबसे खास और बड़ा फीचर उसका कैमरा है। हालांकि यह फोन कीमत में महंगा है लेकिन फ्लिपकार्ट पर अब Google Pixel 9 Pro XL बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Google Pixel 9 Pro XL का सबसे खास और बड़ा फीचर उसका कैमरा है। इसके साथ ही गूगल के इस फ्लैगशिप फोन में AI फीचर्स की भी भरमार है। हालांकि यह फोन कीमत में महंगा है लेकिन फ्लिपकार्ट पर अब Google Pixel 9 Pro XL बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहकों के पास अब इस शानदार फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर है।
Google Pixel 9 Pro XL ऑफर
इस समय Google Pixel 9 Pro XL के 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपये है।
लेकिन जब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आप फोन पर 4000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना अच्छी कंडीशन वाला फोन है तो आपको यहां से 43,650 रुपये तक का डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल जाएगा।
Advertisement
Google Pixel 9 Pro XL के फीचर्स
Google Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच की स्क्रीन पर सुपर एक्चुआ डिस्प्ले (Super Actua Display) मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
इस फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 16 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ बाज़ार में आता है।
Advertisement
कैमरा की बात करें तो Google Pixel 9 Pro XL में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्र वाइड कैमरा जो मैक्रो फोकस के साथ आता है और 48 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 0.5x, 1x, 2x, 5x और 10x तक का ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 30x का सुपर रेस ज़ूम (Super Res Zoom) मिलता है।
Google Pixel 9 Pro XL में 5060 mah की बैटरी लगाई है जो दिन भर आराम से चलती रहती है। यह फोन अब एंड्रॉयड 16 पर चलता है, गूगल फोन पर 7 वर्ष का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देती है।