अपडेटेड 12 March 2026 at 10:52 IST

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में हुए लॉन्च, 200 MP कैमरा जैसे हैं कई अच्छे फीचर्स, जानिए कीमत

चीनी कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। हम आपको लॉन्च हुए दोनों फोन के सभी फीचर्स और कीमत बताने जा रहे हैं।

Xiaomi 17 series
Xiaomi 17 series | Image: Xiaomi 17

Xiaomi 17 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पहले बताया जा रहा था इस सीरीज से Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Leica Leitzphone powered by Xiaomi जैसे 3 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। लेकिन अब चीनी कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ही भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के दोनों फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है। 

Xiaomi 17 के फीचर्स 

Xiaomi 17 Black और Venture Green जैसे 2 कलर्स में आया है। इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। 

इस फोन में 6330 mAh की बैटरी और 100 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड और 50 MP का ही टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HyperRGB OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। 

इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। इस फोन में 6000 mAh की बैटरी और 90 W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह फोन Black, White और Starlit Green जैसे 3 कलर्स में आया है। 

Advertisement

इस फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें Leica का 1 इंच LOFIC सेंसर लगाया गया है। इसी तरह यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें Leica का 200 MP का कैमरा continous ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है। 

Xiaomi 17 सीरीज की कीमत और उपलब्धता 

बेस वेरिएंट Xiaomi 17 के 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 और 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। Xiaomi 17 Ultra 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 1,29,999 रुपये है। कंपनी दोनों फोन पर Early Bird ऑफर के तहत ग्राहकों को एसबीआई कार्ड के जरिए 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। दोनों फोन पर कंपनी 9,999 रुपये का डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है। 

इसके अलावा Xiaomi 17 Ultra को खरीदने वाले ग्राहकों को 19,999 रुपये की कीमत का Xiaomi Ultra Photography Kit Pro भी मिलेगा। फोन की प्री बुकिंग शुरू हो गई है जिसके बाद 18 मार्च से Xiaomi की भारतीय आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर के साथ एमेजोन पर भी फोन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।    

इसे भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा है बंपर ऑफर

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 10:49 IST