अपडेटेड 12 March 2026 at 07:50 IST
Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा है बंपर ऑफर
Samsung ने Galaxy S26 सीरीज को पहली ही सेल में बंपर ऑफर के साथ बाज़ार में उतारा है। इससे ग्राहकों को Galaxy S26 सीरीज को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 5 min read

Samsung Galaxy S26 सीरीज को पिछले महीने 26 फरवरी को भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनके साथ ही Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी लॉन्च किया गया था। अब सैमसंग गैलक्सी एस26 सीरीज के सभी स्मार्टफोन और बड्स सेल के लिए भारत में उपलब्ध हो चुके हैं। कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज को पहली ही सेल में बंपर ऑफर के साथ बाज़ार में उतारा है। इससे ग्राहकों को Galaxy S26 सीरीज को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Samsung Galaxy S26
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 87,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,07,999 रुपये
Samsung Galaxy S26+
- 12GB RAM + 256GB कीमत 1,19,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत 1,39,999 रुपये
Samsung Galaxy S26 Ultra
Advertisement
- 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये
- 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये
Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और फ्लिपकार्ट-एमेजोन पर भी उपलब्ध हो गए हैं।
सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर Galaxy S26 सीरीज पर बैंक ऑफर के जरिए बंपर ऑफर चल रहा है। कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra के साथ Galaxy S26+ पर भी 9000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। तो वहीं बेस वेरिएंट Galaxy S26 पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट चल रहा है।
Advertisement
इसके साथ यहां Galaxy S26 सीरीज को नो-कॉस्ट EMI के विकल्प पर भी खरीदने का अवसर दिया जा रहा है जिससे ग्राहक यह नए फोन काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा Galaxy S26 सीरीज़ खरीदने वाले ग्राहकों को Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch8 Classic 46mm BT और Galaxy Watch8 Classic 46mm LTE पर 9000 रुपये का लाजवाब डिस्काउंट पा सकते हैं। इसी तरह वे गैलेक्सी वॉच8 40MM BT, गैलेक्सी वॉच8 40MM LTE, गैलेक्सी वॉच8 44MM BT और गैलेक्सी वॉच8 44MM LTE पर 6000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के फीचर्स
Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। Galaxy S26+ की बात करें तो यह ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 4 कलर्स में आया है।
Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। तो वहीं Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। दोनों स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसी प्रकार दोनों फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी और Galaxy S26+ में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
मेमोरी और स्टोरेज पर ध्यान दें तो दोनों फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। इसी तरह दोनों फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। Galaxy S26 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड, 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा और 10MP का चौथा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार 30 मिनट में फोन 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। इस स्मार्टफोन में S Pen का फीचर भी मौजूद है।
यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम, 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। दोनों फोन की तरह यह भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है। Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 07:47 IST