अपडेटेड 20 August 2025 at 16:45 IST

Vivo T4 pro : अगले हफ्ते इस दिन लॉन्च होगा Vivo T4 Pro, 50MP का मिलेगा कैमरा, जानें कितनी होगी कीमत

Vivo T4 pro भारत में दो रंगों नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड में उपलब्ध होने की संभावना है। ये मिड-रेंज स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा और 3x रैम के साथ आएगा।

Vivo to launch T4 Pro 5G smartphone on August 26
अगले हफ्ते इस दिन लॉन्च होगा Vivo T4 Pro | Image: Vivo

Vivo T4 pro : Vivo ने पुष्टि की है कि वह अपनी मिड-रेंज T सीरीज में एक और डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। Vivo का T4 Pro भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा और T3 Pro स्मार्टफोन की जगह लेगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। T4 pro Flipkart पर उपलब्ध होगा और 3x रैम के साथ आएगा।

Vivo ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में 26 अगस्त को T4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें डिवाइस के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स दिखाए गए हैं। वीवो T4 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP सोनी IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।

Vivo T4 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

  • Display: 6.78-inch quad curved AMOLED, 1.5k resolution
  • Processor: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
  • RAM: LPDDR4x 
  • Storage: UFS 2.2 
  • Rear camera: 50MP (Sony IMX882) telephoto lens
  • Front camera: 50MP
  • Battery: 6,500mAh
  • Charging: 90W wired
  • OS: Funtouch OS 15 (Android 15)

Vivo T4 pro की कीमत

Vivo भारत में Vivo T4 अल्ट्रा पहले ही लॉन्च कर चुका है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। अनुमान लगाया जा रहा है कि T4 प्रो की कीमत 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Vivo T3 pro की शुरुआत लगभग ऐसी ही रही। इसके 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹ 24,999 थी, जबकि 8GB रैम/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹ 26,999 थी। वीवो ने यह भी पुष्टि की है कि T4 प्रो की कीमत 30,000 रुपये से कम होगी।

Vivo T4 pro भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होने वाला है। यह फोन भारत में दो रंगों नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड में उपलब्ध होने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोर्ट में तलाक के वक्त फूट-फूटकर रो रही थीं धनश्री, फिर चहल ने किया कुछ ऐसा, एक्ट्रेस बोलीं- ...तो इसके लिए मैं आंसू बहा रही थीं?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 20 August 2025 at 16:45 IST