अपडेटेड 19 February 2026 at 15:17 IST
Vivo V70, V70 Elite 5G हुए भारत में लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
वीवो ने भारत में अपनी नई Vivo V70 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G को बाज़ार में उतारा है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Vivo V70 Series Launched: चीनी कंपनी वीवो ने भारत में अपनी नई Vivo V70 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन Vivo V70 5G और Vivo V70 Elite 5G को बाज़ार में उतारा है। यह दोनों फोन कंपनी के पिछले वर्ष लॉन्च हुए Vivo
V60 और V60e के अपग्रेड वर्जन है। हालांकि कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही दे दी थी। लेकिन अब लॉन्च के बाद सभी फीचर्स पूरी तरह सामने आ गए हैं।
Vivo V70 5G के फीचर्स
वीवो वी70 फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ आया है। इस फोन में 6500 mAh की बैटरी दी गई है जिसके किए 90 W का फास्ट चार्जर मिलता है। इसे फोन को IP68 के साथ IP69 की रेटिंग भी मिली है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से बचाने का काम करती है। इस स्मार्टफोन में Zeiss कंपनी का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP ZEISS OIS मेन कैमरा, 50 MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा और 8 MP ZEISS अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ है। तो वहीं फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित ओएस के साथ आया है।
Vivo V70 Elite 5G के फीचर्स
वीवो वी70 एलीट में भी 6.59 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट है। लेकिन इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है। यह फोन 8GB रैम +128GB स्टोरेज, 12GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB + 512GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ आया है। कैमरे की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Zeiss कंपनी का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP ZEISS OIS मेन कैमरा, 50 MP ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा और 8 MP ZEISS का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ है। स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo V70 के 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। तो वहीं Vivo V70 Elite 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये, 12GB+256GB की कीमत 56,999 और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है। फोन की सेल 26 फरवरी से शुरू होगी।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 15:17 IST