अपडेटेड 19 February 2026 at 08:31 IST
Google Pixel 10A भारत में हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज होने पर चलेगा 30 घंटे तक, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Google Pixel 10A भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च हो गया है। गूगल ने पिछले वर्ष Google Pixel 10 Series लॉन्च की थी। यह पिक्सल 10 सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read
Google Pixel 10A भारत समेत दुनिया भर में लॉन्च हो गया है। यह नया स्मार्टफोन पिछले Pixel 9a का अपग्रेड वर्जन है। गूगल ने पिछले वर्ष Google Pixel 10 Series लॉन्च की थी। इसके साथ ही यह पिक्सल 10 सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन भी है। इसके बाद इस वर्ष Google Pixel 11 Series लॉन्च होगी। खास फीचर्स की बात करें तो इस बार फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और 48 MP का मेन बैक कैमरा लगाया गया है।
Google Pixel 10A के फीचर्स
1 डिजाइन- नए फोन का डिजाइन भी पिछले Pixel 9a के समान ही है। इस बार स्मार्टफोन Obsidian, Fog, Lavender और Berry जैसे 4 कलर्स में पेश हुआ है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस है। इसके साथ ही फोन को IP68 की रेटिंग भी मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने का काम करती है।
2 डिस्प्ले- इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Actua (pOLED) डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में HDR पर 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तो वहीं फोन में 3000 निट्स की अधिकतम पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
3 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में गूगल का लेटेस्ट प्रोसेसर Google Tensor G4 लगाया गया है, बता दें कि पिछले वर्ष इस प्रोसेसर को Google Pixel 10 सीरीज के साथी लॉन्च गया है। इसके साथ ही फोन में Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी लगाई है।
Advertisement
4 कैमरा- इस गूगल फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का दूसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। इस फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
5 बैटरी- इस फोन में 5100 mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 30W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। हालांकि गूगल फोन के साथ चार्जर ना देकर सिर्फ डेटा केबल ही देगी। कंपनी के अनुसार फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 30 घंटे तक बैकअप देगा।
Advertisement
6 रैम और स्टोरेज - यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट के साथ पेश हुआ है।
7 AI फीचर्स- फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं।
8 ओएस- यह फोन Android 16 के साथ पेश हुआ है। गूगल इस फोन पर 7 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी।
Google Pixel 10A कीमत और उपलब्धता
Google Pixel 10A की कीमत 49,999 रुपये है। फोन के प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। लेकिन फोन की सेल गूगल के आधिकारिक भारतीय ईस्टोर और flipkart पर 6 मार्च से शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 07:57 IST