अपडेटेड 17 February 2026 at 14:35 IST

Apple Event 2026: होने जा रहा है साल का पहला ऐप्पल इवेंट, होली पर लॉन्च होगा iPhone 17e?

अब ऐप्पल भी अपने Apple Event के आयोजन में लग गई है। Apple Event में सबसे बड़ा आकर्षण नया iPhone 17e होगा

apple
apple invite | Image: apple

एक ओर 25 फरवरी को दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपना Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन करने जा रही है। तो वहीं अब अमेरिकी कंपनी ऐप्पल भी अपने Apple Event के आयोजन में लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐप्पल इस नए इवेंट में कुछ नए गैजेट्स लॉन्च करेगी।  

कब और कहां होगा Apple Event

ऐप्पल 4 मार्च 2026 को अमेरिका के राज्य न्यूयॉर्क में ऐप्पल इवेंट का आयोजन करने जा रही है। बता दें कि यह वर्ष 2026 का पहला ऐप्पल इवेंट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के मुख्य कार्यक्रम के साथ ही शंघाई और लंदन में भी साथ साथ ऐप्पल इवेंट का आयोजन होगा। ऐप्पल ने हालांकि अभी खुद आधिकारिक रूप से इस इवेंट के आयोजन का ऐलान नहीं किया। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपने इस इवेंट के लिए मीडिया को न्यौता भेजना शुरू कर दिया है। ऐप्पल ने इस इवेंट को ‘Special Apple Experience' का नाम दिया है जहां कंपनी अपने कई नए डिवाइस को मीडिया को दिखाने और उन्हें उनका अनुभव दिलवाने का काम करेगी। 

क्या क्या हो सकता है लॉन्च 

इस ऐप्पल इवेंट में सबसे बड़ा आकर्षण नया आईफोन है। ऐप्पल ने पिछले वर्ष iPhone 16e लॉन्च किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने इस इवेंट में नया iPhone 17e लॉन्च कर सकती है। इस नए लॉन्च से पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च हुई iPhone17 सीरीज लाइनअप एक कम कीमत वाला iPhone बाज़ार में आ जाएगा। इसके साथ ही ऐप्पल MacBook Air और MacBook Pro को भी नई M5 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। 

4 मार्च को है होली 

इस वर्ष की होली 4 मार्च को होगी। ऐसे में अगर apple event में नया iPhone 17e लॉन्च करती है तो भारत में ऐप्पल लवर्स की होली बहुत शानदार होने वाली है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10a इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए लॉन्च से पहले सभी फीचर्स

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 14:12 IST