अपडेटेड 12 February 2026 at 08:24 IST

Google Pixel 10a इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए लॉन्च से पहले सभी फीचर्स

Google Pixel 10a की लॉन्च डेट हो गई है फाइनल, जानिए कब होगा भारत में लॉन्च, साथ ही लॉन्च से पहले सभी फीचर्स का भी पता चल गया है।

pixel 10a
Google has announced the Pixel 10a. | Image: Google

गूगल ने एक ओर जहां Google Pixel 9a की कीमत काफी कम कर दी है। तो वहीं दूसरी ओर कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज से Google Pixel 10a को भी लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। Google Pixel 10a को भारत समेत दुनिया भर में 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इसी दिन से फोन के प्री ऑर्डर भी शुरू हो जाएंगे। फोन के लॉन्च होने से पहले ही कई फीचर्स का भी पता चल गया है। 

Google Pixel 10a के अनुमानित फीचर्स

Google Pixel 10a Obsidian, Fog, Lavender और Berry जैसे 3 कलर्स में पेश हो सकता है। Pixel 10 सीरीज के अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह इसमें भी Tensor G4 प्रोसेसर लगा हो सकता है। वहीं पिछले Google Pixel 9a की तरह नए Pixel 10a में भी 6.3 इंच की OLED स्क्रीन लगी हो सकती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 

यह फोन 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज जैसे 2 अलग-अलग वेरिएंट के साथ बाज़ार में उतर सकता है। फोन में 5100 mah की बैटरी लगी हो सकती है। यह फोन Android 16 के साथ पेश होगा क्यूंकी यह एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन है। पिछली बार की तरह इस बार भी कंपनी फोन पर 7 वर्ष का सॉफ्टवेयर अपडेट दे सकती है।    

कैमरा कैसा होगा 

इस नए गूगल फोन में भी डुअल कैमरा सेटअप होने की पूरी उम्मीद है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

Advertisement

AI फीचर्स भी होंगे 

Google Pixel 10a में ढेर सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही फोन में Gemini का भी जबरदस्त सपोर्ट मिलने की पूरी उम्मीद है। 

गूगल ने आधिकारिक रूप से किसी फीचर की जानकारी नहीं दी है। इस कारण सभी फीचर्स का खुलासा फोन के लॉन्च होने के बाद ही होगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10a के लॉन्च से पहले Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती, अब 10000 रुपये सस्ता मिल रहा, जानिए शानदार ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 February 2026 at 08:24 IST