iQOO 15R 5G लॉन्च के एक महीने बाद हुआ काफी सस्ता, बस इतनी कीमत में मिल रहा अब गेमिंग स्मार्टफोन
iQOO 15R 5G को मार्च में ही लॉन्च किया गया था। लेकिन अब एक महीने के अंदर इस फोन पर शानदार ऑफर आ गया है। इससे यह फोन अब एमेजोन पर सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

iQOO 15R 5G को मार्च में ही लॉन्च किया गया था। यह फोन 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ था। लेकिन अब एक महीने के अंदर इस फोन पर शानदार ऑफर आ गया है। इससे यह फोन अब एमेजोन पर सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
iQOO 15R 5G अब कितने का हुआ
iQOO 15R 5G फोन के 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,999 रुपये और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज की कीमत 52,999 रुपये है। अब एमेज़ोन पर यह फोन ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 2000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा यहां 24,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन काफी सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
iQOO 15R 5G के फीचर्स
यह फोन Dark Knight और Triumph Silver जैसे 2 कलर्स के साथ आया है। इस फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन पर एमोलेड आई केयर डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी का कहना है कि iQOO 15R 5G का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि फोन एक हाथ से आसानी से चलाया जा सके।
फोन के कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 MP का Sony LYT-700V OIS मेन बैक कैमरा और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement
इस फोन में 7600 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके लिए कंपनी ने 100 W के सुपर फास्ट चार्जर का फीचर भी दिया है। कंपनी के अनुसार फोन 10 मिनट में 44 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। साथ ही फुल चार्ज होने के बाद 3.1 घंटे तक गेम, 7.1 घंटे तक सोशल मीडिया, 16.3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 2.4 घंटे तक 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार 7600 mah की बैटरी में यह सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।
इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन है। यह फोन 8 GB रैम 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम 512 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में उपलब्ध हुआ है। iQOO ने अपने इस फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसके लिए फोन में iQOO सुपर कंप्यूटर चिप लगाई है। कंपनी के अनुसार यह फोन अपने सेगमेंट का 144 FPS पर चलने वाला मोस्ट स्टेबल फोन होगा। इस फोन में 6.5K Ice Core VC Cooling System लगाया है जो गेमिंग के दौरान फोन के तमपान बढ़ने पर 10 मिनट में 15 डिग्री तक घटा देता है।