Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: पहली नजर में Awesome लगा सैमसंग का नया स्मार्टफोन, दिखने में पतला, वजन में हल्का, फीचर्स में है मजबूत

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: मैं इस फोन के First Impressions कर रहा हूं जिसके जरिए मैं आपको बताऊंगा कि पहली नजर में Samsung Galaxy A57 5G मुझे कैसा लगा।

 मैं इस फोन के First Impressions कर रहा हूं जिसके जरिए मैं आपको बताऊंगा कि पहली नजर में Samsung Galaxy A57 5G मुझे कैसा लगा।
Samsung Galaxy A57 5G First Impressions | Image: Kritarth Sardana / Republic

कृतार्थ सरदाना। Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy A सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च किए हैं। कंपनी ने मुझे Galaxy A57 5G रिव्यू के लिए भेजा है। मैंने इस फोन का रिव्यू शुरू कर दिया है जिसे जल्द ही आप Republic Bharat पर पढ़ेंगे। लेकिन फिलहाल मैं इस फोन के First Impressions कर रहा हूं जिसके जरिए मैं आपको बताऊंगा कि पहली नजर में Samsung Galaxy A57 5G मुझे कैसा लगा। 

Samsung Galaxy A57 5G के First Impressions से पहले आप इस फोन के फीचर्स जानिए।  

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स और कीमत 

इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

Advertisement
Uploaded image

 कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। 

यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में बहुत सारे AI फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement

Samsung Galaxy A57 5G के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। 

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions

Samsung Galaxy A57 5G के बॉक्स खोलते ही जब मैंने फोन को हाथ में लिया तो एक लाइट वेट वाले प्रीमियम फोन की फील आई। इस फोन की मोटाई सिर्फ 6.9 एमएम है जबकि पिछले Samsung Galaxy A56 की मोटाई 7.4 एमएम थी। इससे कंपनी ने नए Galaxy A57 5G फोन को पिछले फोन के मुकाबले काफी पतला बनाया है। हालांकि फोन के फ्रेम मेटल के हैं और बॉडी पर भी ग्लास है लेकिन फिर भी फोन का वजन मात्र 179 ग्राम है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। मुझे सैमसंग ने Awesome Navy कलर भेजा है। इस कलर में फोन सच में Awesome ही लग रहा है। 

फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन है जिस पर काफी पतले बेजेल बनाए गए हैं। फ्रंट कैमरा स्क्रीन के अंदर दिया गया है। सैमसंग हमेशा टिकाऊ स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। इस Galaxy A57 5G फोन की बॉडी में भी Corning Gorilla Glass Victus + लगाया गया है जो फोन की स्क्रीन और बैक साइड दोनों पर सुरक्षा प्रदान करता है। इस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन है। 

Uploaded image

इस स्मार्टफोन के बैक साइड पर बॉटम में Samsung की काफी लाइट कलर में ब्रांडिंग हो रखी है जो ध्यान से देखने पर ही दिखती है। अच्छा होता अगर Samsung की ब्रांडिंग व्हाइट कलर से लिखी होती जिससे यह फोन के ऊपर उभर के दिखती। 

बैक साइड पर कैमरा सेटअप सैमसंग के सिग्नेचर स्टाइल में ही दिया गया है। कैमरा सेटअप कर्व रेक्टेंगल में बनाया गया है जिसके कॉर्नर पर स्काई ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। तो वहीं फ्लैश लाइट कैमरा बार से अलग उसके साथ में दी गई है। इसके साथ ही पूरी बैक साइड पर नेवी ब्लू के ऊपर ग्लास लगाया गया है। इससे फोन का कलर भी खराब नहीं होगा। 

Uploaded image

Galaxy A57 5G का कैमरा बंप थोड़ा सा बाहर है जो टेबल पर पड़े हुए दिखता नहीं है। लेकिन अगर टेबल पर रखे हुए फोन को टच करें तो थोड़ा सा इसका संतुलन बिगड़ता है।    

फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर/ Gemini बटन मिलता है। तो वहीं लेफ्ट साइड पूरी तरह खाली रखी गई है। फोन की बॉटम साइड पर सिम ट्रे, माइक्रोफोन, टाइप सी जैक और स्पीकर ग्रिल्स को जगह दी गई है। फोन की टॉप साइड पर सेकेंडरी माइक्रोफोन और सेंसर लगा हुआ है। 

Uploaded image

कुल मिलाकर Samsung Galaxy A57 5G पहली नजर में काफी अच्छा लगा। फोन सुपर स्लिम होने के साथ सुपर लाइट वेट भी है, जिससे लंबे समय तक भी फोन को हाथ में पकड़े रखने पर थकावट महसूस नहीं होगी। अपनी कीमत के अनुसार सैमसंग ने फोन को प्रीमियम लुक दिया है। फोन का डिजाइन अपने नाम अनुसार Awesome लगा। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G Vs Galaxy A56 5G: नया स्मार्टफोन पुराने से कितना अलग, जानें दोनों फोन के सभी फीचर्स

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड