Samsung Galaxy A57 5G Vs Galaxy A56 5G: नया स्मार्टफोन पुराने से कितना अलग, जानें दोनों फोन के सभी फीचर्स
हाल ही में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च हुआ है। यह फोन कंपनी के पिछले Samsung Galaxy A56 5G का अपग्रेड एडिशन है। अब हम आपको नए और पुराने दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स बताने जा रहे हैं ताकि आप जान सकें कि नया Galaxy A57 5G पिछले Galaxy A56 5G से कितना अलग है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Samsung Galaxy A57 5G Vs Samsung Galaxy A56 5G: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपनी A सीरीज से भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A37 5G और Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किए हैं। बता दें कि Samsung Galaxy A57 5G कंपनी के पिछले Samsung Galaxy A56 5G का अपग्रेड एडिशन है। अब हम आपको नए और पुराने दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स बताने जा रहे हैं ताकि आप जान सकें कि नया Galaxy A57 5G पिछले Galaxy A56 5G से कितना अलग है।
कलर
Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। जबकि पुराना Samsung Galaxy A56 5G Olive, Lightgray और Graphite जैसे 3 रंगों में आया था। Samsung Galaxy A57 की मोटाई इस बार 6.9 एमएम है जिससे नया फोन पिछले के मुकाबले काफी स्लिम है।
डिस्प्ले
Galaxy A57 5G फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। हालांकि Galaxy A56 5G में भी 6.7 इंच की स्क्रीन है लेकिन यहां Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर
Galaxy A57 5G स्मार्टफोन में नया Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। जबकि Galaxy A56 5G में Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। नए फोन में पहले से तेज और बेहतर प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement
रैम और मेमोरी
Galaxy A57 5G फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। तो वहीं पुराने Galaxy A56 5G में 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट आते हैं।
कैमरा
Galaxy A57 5G फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement
Galaxy A56 5G में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यहां भी 12 MP का ही फ्रंट कैमरा लगाया गया है। हालांकि कैमरे के मेगापिक्सल को देखें तो कुछ नया नहीं है लेकिन कंपनी नये Galaxy A57 5G में Nightography मोड जोड़कर कैमरा को बेहतर बनाया गया है।
बैटरी
कैमरा पर ध्यान दें तो Galaxy A57 5G में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। वहीं पुराने Galaxy A56 5G में भी 5,000 mAh की बैटरी मिलती थी, इसके लिए भी 45W की ही फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। लेकिन कंपनी के अनुसार नए फोन में 2 दिन का बैकअप मिलेगा।
ओएस
Samsung Galaxy A57 5G Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट देगी। Galaxy A56 5G पहले Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता था लेकिन अब यह भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा।
कीमत
Samsung Galaxy A57 5G के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। तो वहीं Galaxy A56 के 8+256 जीबी वेरिएंट की केमत 43999 और 12+256 जीबी वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है।