iPhone 16 अब हुआ बेहद सस्ता, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रहा है बेस्ट ऑफर, कीमत जान झट से खरीद लेंगे

iPhone 16 विजय सेल्स पर Apple Days सेल के दौरान बहुत सस्ता मिल रहा है। इससे आपके iPhone खरीदने का सपना अब पूरा हो सकता है।

iphone 17
The iPhone 17 has been launched. | Image: Apple

iPhone 16 बेशक लेटेस्ट आईफोन नहीं है लेकिन फिर भी इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। अब यह फोन विजय सेल्स पर Apple Days सेल के दौरान बहुत सस्ता मिल रहा है। इससे आपके iPhone खरीदने का सपना अब पूरा हो सकता है।  

iPhone 16 अब कितने का हो गया 

विजय सेल्स पर अब iPhone 16 के 128 GB वेरिएंट की कीमत 66,490 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 69,990 रुपये हो गई है। इसके साथ ही आप इस फोन को एसबीआई, ऐक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप 4000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे। इससे आप iPhone 16 को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे। 

iPhone 16 के फीचर्स 

iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal और व्हाइट जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

Advertisement

ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

इसे भी पढ़ें- Macbook Neo की कीमत में हुई भारी कटौती, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड