Macbook Neo की कीमत में हुई भारी कटौती, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा ऐप्पल लैपटॉप सबसे सस्ता

Macbook Neo: ऐप्पल ने पिछले महीने मार्च में अपना सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया था। लेकिन अब एक महीने बाद ये बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक MacBook Neo को अब काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।

MacBook Neo
apple | Image: MacBook Neo

Macbook Neo: ऐप्पल ने पिछले महीने मार्च में अपना सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया था। हालांकि इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है। इस कारण बहुत से लोगों को ये भी महंगी कीमत लगी लेकिन अब एक महीने बाद ये बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहक MacBook Neo को अब काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

MacBook Neo ऑफर 

इस समय Vijay Sales पर Apple Days Sale चल रही है जिसमें iPhone से लेकर MacBook तक जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहे हैं। इस सेल में 69,900 रुपये की कीमत वाली 256 GB स्टोरेज MacBook Neo अब घटकर 64,290 रुपये में मिल रही है। इसी तरह 79,900 रुपये की कीमत वाली MacBook Neo अब 73,490 रुपये में उपलब्ध हो गई है। यह ऑफर ऑनलाइन के साथ रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध है। 

इतना ही नहीं इस MacBook Neo को आप एसबीआई, ऐक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप 4000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे। 

Uploaded image

Apple MacBook Neo के फीचर्स 

MacBook Neo सीरीज सिल्वर, ब्लश, साइट्रस और इंडिगो जैसे 4 कलर्स में उपलब्ध हुई है। स्टोरेज को छोड़कर दोनों वेरिएंट में सभी फीचर्स समान हैं। यह नई मैकबुक नियो सीरीज Apple A18 Pro चिप के साथ लॉन्च हुई है। बेस वेरिएंट में 8 GB रैम, 256 GB SSD स्टोरेज मिलती है तो वहीं दूसरे अपर वेरिएंट में 8 GB रैम, 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। इसका वजन मात्र 1.23 kg है। 

Advertisement

इस नई MacBook Neo सीरीज में 13 इंच की स्क्रीन पर लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फेसटाइम के लिए ऐप्पल ने इसमें 1080p HD कैमरा लगाया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 20 W का USB-C पॉवर एडेप्टर साथ में मिलता है। ऐप्पल के अनुसार फुल चार्ज होने पर MacBook Neo सीरीज से 16 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग मिलती है। 

इसके साथ ही MacBook Neo सीरीज में 3.5 एमएम जैक, Wi-Fi 6, Bluetooth 6, Dolby Atmos से लेस डुअल स्पीकर साउन्ड सिस्टम spatial audio के साथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apple ने MacBook Neo में मैजिक कीबोर्ड का फीचर भी दिया है। अपर वेरिएंट में इस कीबोर्ड में टच आईडी भी मिलती है। इस MacBook Neo सीरीज में ऐप्पल इंटेलिजेंस के भी कई फीचर्स मिलेंगे। कंपनी के अनुसार इसमें AI फीचर्स दूसरी कंपनी के किसी एंट्री लेवल लैपटॉप से भी बेहतर काम करेंगे। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि ऐप्पल के लैपटॉप विंडोज की जगह apple macOS पर काम करते हैं।       

Advertisement

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Pro को अपना बनाने का आया सुनहरा अवसर, यहां हो रही है हजारों रुपये की बचत, जानिए इस ऑफर को

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड