अपडेटेड 17 February 2026 at 11:55 IST

Samsung Galaxy F70e 5G की पहली सेल हुई शुरू, मिल रहा है बस इतनी कीमत में

Samsung Galaxy F70e 5G की आज 17 फरवरी दोपहर 12 बजे से पहली सेल शुरू हो गई है। बड़ी बात यह भी है कि सैमसंग पहली सेल में ही फोन को बड़ी छूट के साथ उपलब्ध करा रहा है

samsung
Samsung will launch its next Galaxy F-series next week. | Image: Samsung

सैमसंग ने भारत में हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। लेकिन बजट फोन होते हुए भी कंपनी ने इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई है। अब आज 17 फरवरी दोपहर 12 बजे से इस फोन की पहली सेल भी शुरू हो गई है। बड़ी बात यह भी है कि सैमसंग पहली सेल में ही फोन को बड़ी छूट के साथ उपलब्ध करा रहा है।  

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत, ऑफर और उपलब्धता 

Samsung Galaxy F70e 5G के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन आज मंगलवार से सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हो गया है। सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट पर बैंक ऑफर के जरिए फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी सीमित समय के लिए ग्राहकों को 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। इन दोनों ऑफर के बाद 12,999 रुपये वाले 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत घट कर 11,999 रुपये हो जाती है। यानि ग्राहकों को पूरे 1000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। 

Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स

1 डिजाइन- फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में पेश हुआ है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।

2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है।

Advertisement

3 प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300  प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है। 

4 कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा  लगाया गया है।

Advertisement

5 मेमोरी और स्टोरेज- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।

6 बैटरी- इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। 

7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस बार फ्लैगशिप फोन हो सकते हैं महंगे

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 11:55 IST