Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस बार फ्लैगशिप फोन हो सकते हैं महंगे

सैमसंग तीन साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की कीमतों में इजाफा कर सकता है

samsung
Representational image of the Samsung Galaxy S25 Plus, launched earlier this year. | Image: Samsung

Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग 25 फरवरी को Galaxy Unpacked Event में नई गैलक्सी एस26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज से कंपनी Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के साथ कुछ और भी नए गैजेट्स भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन अब इस लॉन्च से पहले तीनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतें लीक हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग तीन साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की कीमतों में इजाफा कर सकता है।  

Galaxy S26 Series की कीमत क्या होगी 

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Galaxy S26 की कीमत इस बार 82000 रुपये से शुरू हो सकती है। इसी तरह Galaxy S26+ की शुरुआती कीमत 94000 रुपये हो सकती है। तो वहीं Galaxy S26 Ultra की कीमतों की बात करें तो 256 GB वेरिएंट की कीमत 1.13 लाख और 512 GB वेरिएंट की कीमत 1.26 लाख रखी जा सकती है। 

हालांकि सैमसंग ने इन कीमतों पर कुछ नहीं कहा है क्यूंकी कंपनी ने अभी फोन लॉन्च नहीं किए हैं। इस कारण इन रिपोर्ट से पता चलने वाली कीमतें उचित है या नहीं ये 25 फरवरी को ही पता चलेगा। 

Samsung Galaxy S26 Series के अनुमानित फीचर्स 

सैमसंग गैलक्सी एस 26 सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 12 GB रैम, 200 MP क्वाड रियर कैमरा और 60W तक की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग कुछ नए एआई फीचर्स भी फोन में दे सकती है। कीमत के समान फीचर्स भी मीडिया रिपोर्ट्स से ही पता चले हैं। सैमसंग ने अभी तक तीनों फोन के किसी भी फीचर की कोई जानकारी नहीं दी है।  

Advertisement

कब और कहां लॉन्च होंगी Galaxy S26 Series 

इस वर्ष के Galaxy Unpacked Event का आयोजन सैन फ्रांसिस्को में होगा। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट रात 11.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra जैसे 3 स्मार्टफोन के साथ कुछ और भी नए गैजेट्स लॉन्च कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked: सैमसंग ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, प्री बुकिंग भी हुई शुरू  

Advertisement
Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड