iPhone Fold की जगह इस नाम से लॉन्च हो सकता है पहला फोल्डेबल आईफोन, Apple के ऐलान से पहले लीक हुआ डिजाइन
iPhone Fold: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में नई iPhone सीरीज लॉन्च होगी। लेकिन इस साल iPhone 18 के लॉन्च से ज्यादा इंतज़ार iPhone Fold का है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone Fold: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर में नई iPhone सीरीज लॉन्च होगी। लेकिन इस साल iPhone 18 के लॉन्च से ज्यादा इंतज़ार iPhone Fold का है। हालांकि apple की ओर से अभी तक इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस वर्ष सैमसंग, गूगल के बाद ऐप्पल भी फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में कदम रख देगा।
नाम को लेकर भी है उलझन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले जिसे iPhone Fold कहा जा था अब ऐप्पल उसे iPhone Ultra के नाम से भी लॉन्च कर सकती है। तो वहीं एक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल इसे iPhone Fold के नाम से ही पेश कर सकती है।
कैसा होगा ऐप्पल का फ़ोल्डेबल फोन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone Fold चौड़ा और कम ऊँचाई वाला हो सकता है। इसमें प्रो सीरीज से भी बेहतर फीचर्स मिलेंगे। आईफोन फोल्ड का डिजाइन भी रिपोर्ट के जरिए लीक हो गया है जिसके तहत यह Samsung Galaxy Z Fold 7 या Google Pixel 10 Pro Fold की जगह पहले Google Pixel Fold जैसा हो सकता है।
एक और रिपोर्ट के जरिए यह भी पता चला है कि आईफोन फोल्ड की स्क्रीन पर कोई भी मोड़ का निशान नहीं होगा। इस निशान से यूजर्स हमेशा परेशान रहते हैं लेकिन सैमसंग भी कई फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद भी इसका कोई हल नहीं ढूंढ पा रही है। अगर ऐप्पल ने किसी मोड़ के निशान के बिना iPhone Fold लॉन्च कर दिखाया तो ये ऐप्पल की एक बड़ी कामयाबी होगी।
Advertisement
फ़ोल्डेबल फ़ोन का बाजार बहुत कम
फ़ोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज तो बहुत है लेकिन दुनिया भर में बिकने वाले सभी फ़ोन में इसका बाजार बहुत कम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में हुए एक सर्वे में 64% लोगों ने कहा कि वे फ़ोल्डेबल फ़ोन नहीं खरीदना चाहते। लेकिन अगर Apple फ़ोल्डेबल iPhone बेचना शुरू कर दे, तो शायद ये आंकड़े बदल सकते हैं। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर apple iPhone Fold 2026 में लॉन्च कर देगा तो दुनिया भर में फ़ोल्डेबल फ़ोन की बिक्री में 19% की बढ़ोतरी होगी। साथ ही ऐप्पल आते ही फ़ोल्डिंग डिवाइस फोन के मार्केट शेयर का लगभग 24% हिस्सा हासिल कर लेगा।