iPhone 17 पर आया बंपर ऑफर, मिल रहा 26000 रुपये से भी कम कीमत में, जानिए ये बेस्ट डील
iPhone 17 पर सभी जगह अलग-अलग ऑफर चल रहे होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कहां से सबसे सस्ती कीमत में आईफोन 17 खरीद सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

iPhone 17 पर सभी जगह अलग-अलग ऑफर चल रहे होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कहां से सबसे सस्ती कीमत में आईफोन 17 खरीद सकते हैं। इस ऑफर के जरिए आपको ऐप्पल iPhone 17 बेस्ट ऑफर में खरीदने के लिए जगह-जगह भटकना नहीं होगा।
iPhone 17 बेस्ट ऑफर
आज फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 79,400 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 99,400 रुपये है। अब आप फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए iPhone 17 पर 6,820 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इन दोनों ऑफर के जरिए आप iPhone 17 को 26000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 के फीचर्स
iPhone 17 में A19 चिप है। यह 256 GB और 512 GB जैसे 2 स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
Advertisement
कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
Advertisement
ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है।