Telegram App की भारत में हुई वापसी, लेकिन सरकार ने दिए ये निर्देश, जानिए इनके बारे में
Telegram App की भारत में वापसी हो गई है। केंद्र सरकार ने इस ऐप पर भारत में अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था। लेकिन मंगलवार सुबह से टेलीग्राम ऐप की वापसी हो गई है। पहले यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर और फिर इस ऐप की ऐप स्टोर पर भी वापसी हो गई है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Telegram App की भारत में वापसी हो गई है। केंद्र सरकार ने इस ऐप पर भारत में अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था। लेकिन मंगलवार सुबह से टेलीग्राम ऐप की वापसी हो गई है। पहले यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर और फिर इस ऐप की ऐप स्टोर पर भी वापसी हो गई है। इससे एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स ने भारत में टेलीग्राम ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार ने क्यूं लगाया था बैन
NEET परीक्षा में पेपर लीक का एक बड़ा कारण टेलीग्राम ऐप को बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार टेलीग्राम ऐप के जरिए लीक पेपर और उससे जुड़ी झूठी खबरें बहुत तेजी से फैलाई जा रही थी। इससे नीट जैसी परीक्षाओं पर बुरा असर देखने को मिल रहा था और छात्राओं की मेहनत के साथ समय भी खराब हो रहा था।
बैन लगाने से पहले हुई थी चर्चा
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम के अधिकारियों के साथ इस विषय पर अपनी चिंताएँ व्यक्त करते हुए चर्चा की थी। हालांकि कोई सुधार ना आने के बाद सरकार ने टेलीग्राम के ऐप और वेब वर्जन दोनों पर 22 जून तक प्रतिबंध लगा दिया था। अब जब नीट की परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है तो भारत सरकार ने इस ऐप से अपना प्रतिबंध हटा दिया है और भारत में टेलीग्राम फिर से उपलब्ध हो गई है।
सरकार ने क्या निर्देश दिए
केंद्र सरकार ने Telegram ऐप को कुछ नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। सरकार ने टेलीग्राम को साफ कहा है कि वो अपने प्लेटफॉर्म के कंटेन्ट पर नजर बनाए रखें और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने का काम करें। इसके साथ ही Telegram के Message Editing फीचर को 30 जून तक बंद रखने का भी निर्देश दिया है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- धड़ाम से गिरे Samsung Galaxy S25 Ultra के दाम