धड़ाम से गिरे Samsung Galaxy S25 Ultra के दाम, जानिए हजारों रुपये बचाने वाली इस डील को

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है जिससे ग्राहक इस फोन को पहले के मुकाबले काफी ससस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। हम आपको इस फोन के ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी के बारे में बताने जा रहे हैं।

samsung galaxy s25 ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra has an S Pen digitiser. | Image: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G कंपनी के नए Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के लॉन्च होने के बावजूद सबसे अच्छे कैमरा वाले स्मार्टफोन में गिना जाता है। लेकिन अब इस फोन की कीमत में कटौती कर दी गई है जिससे ग्राहक इस फोन को पहले के मुकाबले काफी ससस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। हम आपको इस फोन के ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Samsung Galaxy S25 Ultra ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से घटाकर अब 91,478 रुपये कर दी गई है। इसी तरह फोन के 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 से घटाकर 1,13,700 रुपये हो चुकी है। 

अब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है। 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स 

1 डिस्प्ले- फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Advertisement

2 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है।

3 कैमरा- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

Advertisement

4 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM + 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है।  

5. बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। 

6. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है। 

7. ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 17 Pro पर आया बहुत बड़ा ऑफर, धाकड़ डिस्काउंट के साथ यहां मिल रहा बेहद सस्ता

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड