अपडेटेड 14 February 2026 at 13:38 IST
Tecno POVA Curve 2 5G: टेक्नो का नया स्मार्टफोन 8000 mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Tecno POVA Curve 2 5G फोन के सबसे खास फीचर की बात करें तो इस फोन में 8000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

चीनी कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno POVA Curve 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह नया फोन पिछले Tecno POVA Curve का अपग्रेड वर्जन है। फोन के सबसे खास फीचर की बात करें तो इस फोन में 8000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके अलावा फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Storm Titanium, Melting, Silver और Mystic Purple जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है।
Tecno POVA Curve 2 5G के फीचर्स
1 डिस्प्ले- स्मार्टफोन में 6.78 इंच की स्क्रीन पर कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले फुल HD+ रिजोल्यूशन के साथ मिलता है। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है।
2 प्रोसेसर- कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया है।
3 रैम औरे स्टोरेज- यह फोन 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम, 256 GB जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में 8 जीबी रैम तक की को बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
4 कैमरा- यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है, जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
5 बैटरी- Tecno POVA Curve 2 5G में 8000 mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा।
Advertisement
6 ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 के साथ पेश हुआ है।
7 अन्य फीचर्स- फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP64 की रेटिंग भी मिली हुई है। इस फोन का वजन 195 ग्राम है। यह फोन 5जी के सभी 20 बैंड को सपोर्ट करेगा।
कीमत और उपलब्धता
Tecno POVA Curve 2 5G के 8 GB रैम, 128 GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये और 8 GB रैम, 256 GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रूपये है। फोन की सेल 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 13:38 IST