Tecno POVA 8 5G भारत में हुआ लॉन्च, फोन की बैक साइड पर मिलेंगे कॉल-मैसेज के नोटिफिकेशन, जानिए सभी फीचर्स और कीमत
Tecno POVA 8 5G: चीनी कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन POVA 8 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Nothing Phone 3 जैसा फीचर Alive Matrix Display के रूप में दिया गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Tecno POVA 8 5G: चीनी कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन POVA 8 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बिट व्हाइट और टर्मिनल ग्रीन जैसे 2 कलर्स के साथ पेश हुआ है। इस फोन में Nothing Phone 3 जैसा फीचर Alive Matrix Display के रूप में दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है।
Tecno POVA 8 5G के फीचर्स
Tecno POVA 8 5G में 6.76 इंच की स्क्रीन पर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 50 MP का सिंगल मेन बैक कैमरा लगाया गया है। स्मार्टफोन में 13 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगाया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 8000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। टेक्नो ने अपने इस फोन में 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है।
इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL STD 810H) भी दिए गए हैं। इस फोन को IP64 की रेटिंग भी दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने का काम करती है।
Advertisement
Alive Matrix Display फीचर कैसा है
Tecno POVA 8 5G में नथिंग फोन 3 के Glyph Interface जैसा फीचर Alive Matrix Display के रूप में दिया गया है। इस फीचर से फोन की बैक साइड में ही कॉल-मैसेज, चार्जिंग स्टेटस और एक्टिव गेमिंग सेशन जैसे नोटिफिकेशन देखने को मिलेंगे।
Tecno POVA 8 5G की कीमत और उपलब्धता
Tecno POVA 8 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। इस फोन की सेल 18 जून से Flipkart पर शुरू होगी।