Motorola Edge 70 Pro+: मोटोरोला के नए फ्लैगशिप किलर फोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है बंपर ऑफर
Motorola ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया था। अब आज दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान मोटोरोला ने ग्राहकों के लिए फोन पर बंपर ऑफर भी पेश कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

Motorola ने पिछले हफ्ते 4 जून को भारत में अपना नया अपर मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया था। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स के साथ 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी है। अपने बेहतरीन फीचर्स के कारण कंपनी इसे एक फ्लैगशिप किलर फोन बता रही है। अब आज गुरुवार 11 जून दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान मोटोरोला ने ग्राहकों के लिए फोन पर बंपर ऑफर भी पेश कर दिया है।
Motorola Edge 70 Pro+ कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत 44,999 रुपये है। इस फोन की सेल मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान फोन पर जबरदस्त ऑफर भी पेश कर दिया गया है।
इस ऑफर के तहत अगर आप फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप 2400 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। लेकिन अगर आप इस फोन को मोटोरोला की भारतीय आधिकारिक साइट से लेंगे तो वहां आप एसबीआई, या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे।
इसके अलावा अगर आपके पास IDFC फर्स्ट बैंक या कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 3500 रुपये का सबसे ज्यादा डिस्काउंट पा सकते हैं। हालांकि इस ऑफर के लिए आपको ईएमआई के विकल्प पर जाना होगा।
Advertisement
Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स
- डिजाइन- मोटोरोला के इस नए फोन में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए गए हैं जिससे यह एक तगड़ा फोन है और गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass 7i से लेस जो मोबाइल की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। इस फोन को IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है जो पानी को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रहने का प्रमाण देती है। मोटोरोला का यह फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन के Pantone Zinfandel कलर में बैक साइड पर Satin Luxe Finish और Pantone Stormy Sea कलर में twill inspired finish मिलेगी। तो वहीं Pantone Chicory Coffee कलर में sculpted wood finish मिलेगी।
- डिस्प्ले- इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर Super HD + एक्सट्रीम कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- रैम और मेमोरी- चीनी कंपनी का यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।
- प्रोसेसर- Motorola Edge 70 Pro+ फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर लगाया गया है
- कैमरा- कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 MP का प्रो ग्रेड कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony Lytia 710 मेन बैक कैमरा लगाया है। इसमें 3.5 डिग्री का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 MP का ही 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा होगा। फोन में 50x AI सुपर ज़ूम का फीचर भी दिया गया है।
- बैटरी- Motorola Edge 70 Pro+ में 6500 mah की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगाई गई है जिससे 51 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। फोन के साथ कंपनी 90W का टर्बो चार्जर दे रही है। कंपनी के अनुसार इस चार्जर से फोन सिर्फ 9 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। इसके साथ ही 15W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।
- अन्य फीचर्स- Motorola Edge 70 Pro+ फोन में Dolby Atmos और Hi-Res Audio का फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित Hello UI के साथ पेश हुआ है। कंपनी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। इस फोन में कई सारे AI फीचर्स दिए गए हैं।