अपडेटेड 22 February 2026 at 13:48 IST
Samsung Galaxy S26 सीरीज के बाद लॉन्च करेगी ये 2 तगड़े स्मार्टफोन, जानिए इनके नाम और फीचर्स
Samsung Galaxy S26 के बाद अपनी A Series से भी 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung 25 फरवरी को Galaxy Unpacked Event 2026 में नई Galaxy S26 को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज से तो कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करेगी लेकिन इसके बाद कंपनी अपनी A Series से भी 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग गई है।
कौन से फोन होंगे लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह दोनों में से एक मिड रेंज और अपर मिड रेंज स्मार्टफोन होगा। इन दोनों स्मार्टफोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं जिन्हें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Samsung Galaxy A37 के फीचर्स
सैमसंग गैलक्सी ए37 को 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी फोन में अपना Exynos 1480 प्रोसेसर लगा सकती है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 5 MP का तीसरा मैक्रो कैमरा लगा हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हो सकता है। फोन में 5000 mah के साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy A57 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए57 में 8 जीबी रैम मिल सकती है। स्टोरेज की बात करें तो फोन के बेस वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन को भी कंपनी अपने Exynos 1680 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। फोन में 6.6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 5 MP का तीसरा मैक्रो कैमरा लगा हो सकता है। फोन में 6000 mah के साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement
सैमसंग के इन दोनों फोन के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट के द्वारा पते चले हैं। इन दोनों फोन के सभी फीचर्स की पूरी जानकारी फोन के लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी।
इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस बार फ्लैगशिप फोन हो सकते हैं महंगे
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 22 February 2026 at 13:48 IST