Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: बड़े कमाल का है सैमसंग का फोल्ड वाला फोन, खुलने पर किंडल और बंद होने पर ब्लैकबेरी पासपोर्ट की याद दिलाता

Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: सैमसंग ने इस वर्ष अपनी परंपरागत फोल्ड सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए लुक में Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया था। लेकिन क्या ये एक बेस्ट फोन है जिसे आपको खरीदना चाहिए जानिए।

samsung galaxy fold 8 review
samsung galaxy fold 8 review | Image: republic

कृतार्थ सरदाना। Samsung Galaxy Z Fold 8 Review: सैमसंग ने इस वर्ष अपनी परंपरागत फोल्ड सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए लुक में Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बार सीरीज का अल्ट्रा वेरिएंट Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से लॉन्च किया जो दिखने में पिछले Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसा है। 

सैमसंग ने मुझे Galaxy Z Fold 8 फोन रिव्यू के लिए दिया। यह एक सुपर फ्लैगशिप फोन है जिसकी कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होकर 2,39,999 रुपये तक जाती है। इस कारण मैंने 2 महीने इस्तेमाल कर इस फोल्ड फोन को अच्छे से परखा ताकि मैं आपको बता सकूं कि इस फोन पर आपको इतनी भारी रकम खर्च करनी चाहिए या नहीं।   

कैसा है Samsung Galaxy Z Fold 8

बेहद खास है डिजाइन 

सैमसंग गैलक्सी जेड फोल्ड 8 वजन में मात्र 201 ग्राम का है, इस कारण यह वजन में दुनिया का सबसे हल्का फोल्ड स्मार्टफोन है। यह फोन Graphite, Cream, Lavender and Pistachio जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। मेरे पास कंपनी ने लैवेंडर कलर में फोन भेजा है जो देखने में सुंदर लगता है। ये कलर लड़कियों को भी बहुत पसंद आएगा। 

सैमसंग ने अपने इस फोल्ड फोन के निर्माण में नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो एक टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर पेश करती है। इस तकनीक के जरिए सैमसंग को फोन को पतले के साथ मजबूत बनाने में भी सफलता हासिल हुई है। इस फीचर के जरिए फोन को बार-बार फोल्ड होने पर दबाव कम पड़ता है और ये झटकों को भी आराम से झेल सकता है। इस कारण फोन को खोलने और बंद करने में बहुत अच्छा अनुभव मिलता है। 

Advertisement
Uploaded image

इस बार Armor FlexHinge टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सैमसंग ने फोल्ड फोन के बीच में पड़ने वाली हिंज को लगभग खत्म कर दिया है। इससे फोन खोलने पर पूरा एक फ्लैट डिस्प्ले मिलता है और बहुत ध्यान से देखने पर ही हल्की सी हिंज नजर आती है। 

गौरतलब है इस फोन की मोटाई बिना फोल्ड किए सिर्फ 4.5 एमएम है जबकि फोल्ड होने पर यह 9.7 एमएम हो जाती है। इसी प्रकार फोन की बाहरी यानि आउटर स्क्रीन 5.4 इंच की बनाई गई जबकि इनर स्क्रीन 7.6 इंच की बनाई गई है। 

Advertisement

सैमसंग के इस फोन को फोल्ड करने पर हमें बॉटम में टाइप सी जैक, स्पीकर, माइक और कुछ सेंसर मिलते हैं। इसी तरह फोन के ऊपर एक और स्पीकर, सिम ट्रे के साथ कुछ सेंसर्स भी लगाए गए हैं। फोन की बैक साइड पर हमें डुअल कैमरा फ़्लैश के साथ मिलता है। इसी तरह फोन की आउटर फ्रंट स्क्रीन और इनर स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा लगा मिलता है। 

Uploaded image

फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और उसके नीचे पावर बटन दिया गया है। तो वहीं लेफ्ट साइड पर फोल्ड फोन की हिंज पर सैमसंग की ब्रांडिंग मिलती है। 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 के डिजाइन में बेहद कमाल का काम किया है। कंपनी ने फोन को एक कॉम्पैक्ट रूप दिया है जिसे बेहद आराम से आप अपनी पैंट क्या शर्ट की ऊपर वाली पॉकेट में भी रख सकते हैं। मुझे इस फोन का डिजाइन बेहद पसंद आया। 

डिस्प्ले की बात 

फोल्ड फोन होने के नाते डिजाइन के साथ इसका डिस्प्ले भी बहुत महत्वपूर्ण सेगमेंट है। Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन को खोलने पर 4:3 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। कंपनी ने इस फोन का डिजाइन इस प्रकार बनाया है जिससे ना सिर्फ वीडियो देखने में मजा आएगा बल्कि ई-बुक, ई पेपर पढ़ने का भी एक शानदार अनुभव मिलेगा। इस फीचर ने मुझे किंडल डिवाइस की याद दिला दी। 

सैमसंग गैलक्सी जेड फोल्ड 8 फोन की आउटर स्क्रीन पर 10:16 का आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। बता दें कि आप दिन भर जो रील्स देखते हैं वो 9:16 रेशियो फॉर्मेट पर बनाई जाती है। इस कारण फोन की आउटर स्क्रीन रील्स देखने के हिसाब से और इनर स्क्रीन लॉन्ग वीडियो देखने के साथ ई बुक या ई पेपर के पढ़ने के हिसाब से बनाई गई है। 

Uploaded image

इस फोन की आउटर स्क्रीन ने मुझे ब्लैकबेरी पासपोर्ट स्मार्टफोन की याद दिला दी जो कभी अपने पासपोर्ट डिजाइन के कारण काफी लोकप्रिय हुआ था।       

फोन की आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X के साथ 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की मेन स्क्रीन (इनर) एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन की मेन स्क्रीन में पॉलीमर की जगह titaniam alloy film लगाई है जो फ्लैट स्क्रीन का अनुभव दिखाने का काम करता है। 

मैंने सैमसंग के इस फोन में यूट्यूब पर कई 4K क्वालिटी में जानवरों के वीडियो देखें। इसके साथ ही यूट्यूब पर नरेन्द्र मोदी चैनल, रिपब्लिक भारत चैनल के साथ रामायण और दृश्यम 3 फिल्म के ट्रेलर भी देखें। मुझे ये सभी कुछ इनर स्क्रीन पर देखने में काफी शानदार लगा और मजा आया। फोन में मौजूद डुअल स्पीकर्स के साथ साउन्ड क्वालिटी भी दमदार मिलती है।     

फोन की आउटर स्क्रीन पर रील्स देखने का भी एक नया और अच्छा अनुभव मिला। इसके साथ ही फोन को थोड़ा सा फोल्ड करने से स्टैन्ड पर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मैंने इसे इस पोजिशन में रख कर इंडिया के क्रिकेट मैच देखें। मुझे इस फोन का डिजाइन बहुत पसंद आया। यह पिछले किसी भी फोल्ड फोन के मुकाबले बिल्कुल नया और हट कर है। 

Uploaded image

परफ़ॉर्मेंस

सैमसंग ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है जो इससे पहले Galaxy S26 Ultra में भी दिया जा चुका है। यह बहुत तगड़ा प्रोसेसर है जो फोन को बहुत तेज चलाने की क्षमता रखता है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 के 3 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। 

रिव्यू के दौरान मैंने इस फोन में शैडो फाइट 4 अरीना, और BGMI जैसी गेम खेलकर देखी जिन्हें इस फोन की मेन स्क्रीन पर बिना किसी लैग के खेलने में बहुत मजा आया। मुझे इस फोन में हैंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि धूप के दौरान फोन में हीटिंग की समस्या जरूर थोड़ी उत्पन्न हुई लेकिन वो भी जल्द ही ठीक हो गई। 

ओएस पर ध्यान दें तो यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ पेश हुआ है। हर बार की तरह फोन में कुछ ऐप्स प्रीइंस्टॉल मिलती हैं लेकिन आप इन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। सैमसंग के ओएस का यूजर इंटरफेस हर बार की तरह इस बार भी अच्छा और स्मूद है। 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 फोन में Split Screen View का एक शानदार फीचर दिया है जो वास्तव में इस फोल्ड फोन को बेहद काम का फोन बनाता है। इस फीचर से मैं 2 से 3 ऐप्स को फोन में एक साथ स्क्रीन पर चला सका। उदाहरण के तौर पर मैंने जियो हॉटस्टार पर जहां मैच चलाया हुआ था और दूसरी स्क्रीन पर मैंने Google Docs ऐप खोली हुई थी जहां मैं मैच के लिए खबर लिख रहा था। 

यह फीचर ऐप्पल के नए फोल्ड iPhone Duo में भी मौजूद है। लेकिन सैमसंग ने इसे ऐप्पल से भी पहले अपने फोन में देकर बढ़िया काम किया है।  

Uploaded image

AI फीचर्स 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 में Galaxy S26 वाले AI फीचर्स को भी अपग्रेड करने काम किया है। इस फोन में Google Gemini के सपोर्ट के साथ नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें My Fancam का एक शानदार फीचर है वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे शेयर करने से पहले मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत कम हो जाती है। 

इस फोन में 'Now Brief' के साथ 'Now Nudge' AI फीचर भी दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में बेहतर ढंग से हाथ आपकी सहायता करेगा। 

इसके साथ ही कैमरा में स्कैन फीचर को जोड़ा गया है जो किसी डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर उसे जेपीजी से हाई क्वालिटी पीडीएफ़ फाइल में सेव करने का ऑप्शन देता है। इससे यूजर्स को Adobe Scan या Microsoft lens की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Uploaded image

कैमरा कितना शानदार 

Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे 50MP का मेन बैक कैमरा और 50 MP का ही अल्ट्रा-वाइड कैमरा  दिया गया है। फोन की फ्रंट और इनर दोनों स्क्रीन पर 10 MP का एक-एक फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। लेकिन मुझे इस कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा लेंस को ना पाकर हैरानी हुई। 

इस फोन के कैमरे से आप दिन की रोशनी के साथ रात के अंधेरे में भी बढ़िया फोटो खींच सकते हैं। मैंने इस फोन से खींचे हुए कुछ फोटो यहां बिना किसी फ़िल्टर के पोस्ट किए हैं। आप इन्हें देख खुद Samsung Galaxy Z Fold 8 के कैमरा की क्वालिटी जांच सकते हैं। 

Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image

मुझे Samsung Galaxy Z Fold 8 फोन का कैमरा अच्छा लगा। इससे मैं कई अच्छे फोटो भी खींच पाया। लेकिन इस फोन में ‘द बेस्ट कैमरा’ नहीं है जो सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में मिलता है। इस कारण अगर आप फोटोग्राफी के हिसाब से एक बेस्ट कैमरा वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो वो ये नहीं है।   

बैटरी कैसी है 

इस फोन 4800 mah की सिलिकन कार्बन बैटरी लगाई गई है। यहां मुझे थोड़ी निराशा हुई हालांकि फोन की बैटरी दिन भर साथ तो निभा देती है। अगर आप बैटरी सेवर मोड पर फोन चलाएँगे तो Galaxy Z Fold 8 फोन डेढ़ दिन तक भी चल जाता है। लेकिन अच्छा होता अगर इस फोन में बैटरी 5000 mah या उससे अधिक mah की लगाई जाती।  

कंपनी ने इस फोन के लिए 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके साथ 20 W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है। मैंने ऐप्पल के 20 W के चार्जर से इस फोन को फुल चार्ज किया जिसमें 1 घंटा 50 मिनट का समय लगा। 

Uploaded image

मेरी राय 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 को एक बेहद शानदार और आकर्षित डिजाइन दिया है। रिव्यू के दौरान मैं इस फोन को जब पहले दिन ऑफिस लेकर गया तो ना सिर्फ मेरे दोस्त बल्कि वो लोग भी इस फोन के प्रति आकर्षित होकर मुझसे इस फोन के लिए पूछने लग गए जिनसे मेरी पहले कभी बात ही नहीं हुई थी। 

Galaxy Z Fold 8 को खोलने पर किंडल डिवाइस और बंद करने पर ब्लैकबेरी पासपोर्ट फोन की याद आ जाती है। इस कारण सैमसंग ने फोन को बहुत शानदार और आकर्षित डिजाइन दिया है जो आपको दोस्तों के बीच हीरो बनाने का दम रखता है।   

Samsung Galaxy Z Fold 8 एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है इस कारण इसमें किसी फीचर की कमी नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस फोन में कुछ कमियां भी हैं जिनमें टेलीफोटो कैमरा सेंसर और बड़ी बैटरी के नाम शामिल हैं। अगर बैटरी भी छोड़ दें तो कम से कम कैमरा में तो टेलीफोटो होना ही चाहिए था। 

Uploaded image

फिर ऊपर से सैमसंग के इस फोन की कीमत भी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Fold 8 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 2,39,999 रुपये है। 

हालांकि ऐप्पल के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इसकी कीमत जरूर कम लगने लगी। इसके अलावा सैमसंग ग्राहकों को कई ऑफर के जरिए फोन को सस्ती कीमत में उपलब्ध करा रहा है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 की अन्य कमियों पर ध्यान दें तो इस फोन के बैक कैमरा बंप के कारण फोन टेबल पर पड़े हुए बहुत हिलता डुलता रहता है। यह समस्या एक प्रीमियम फ्लैगशिप महंगे फोन के लिए अच्छी नहीं है। हालांकि यह समस्या Samsung के Galaxy S26 Ultra में भी देखने को मिलती है। 

इसी समस्या के कारण कई यूजर्स ने सैमसंग को छोड़ गूगल के फोन लेना शुरू कर दिया है जिनमें यह समस्या नहीं आती। सैमसंग को अपने सिग्नेचर कैमरा बार डिजाइन में बदलाव कर इस समस्या को दूर करना चाहिए।  

अब सवाल यह है कि क्या आपको इस महंगी कीमत वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन में पैसे खर्च करने चाहिए या नहीं। जिसका जवाब यह है कि अगर आपको एक नए आकर्षित डिजाइन में फोल्ड फोन लेने का मन है तो यह स्मार्टफोन आपके लिए ही बनाया गया है। 

Uploaded image

हर फोन में कुछ न कुछ कमियां जरूर होती है जो इसमें भी है लेकिन फिर भी Samsung Galaxy Z Fold 8 बाजार में मौजूद सबसे अच्छे फोल्ड फोन में से एक जरूर है। सैमसंग को फोल्ड फोन बनाने का अनुभव सभी कंपनियों में सबसे अधिक है। कंपनी पिछले 8 वर्षों से हर वर्ष एक फोल्ड फोन लॉन्च करती आई है।   

Samsung Galaxy Z Fold 8 में ना सिर्फ एक आकर्षित डिजाइन मिलता है बल्कि सैमसंग ने इसे एक मजबूत हिंज वाले फोल्ड फोन के साथ बेहद पतला और वजन में हल्का भी बनाया है। इसके साथ ही इस फोन में अच्छा कैमरा, तगड़े प्रोसेसर के साथ जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस भी मिलती है। फोन की बैटरी भी ठीक-ठाक है। इसके अलावा मल्टीटास्किंग और जबरदस्त AI फीचर्स का फोन में होना सोने पर सुहागा जैसा है। 

इसे भी पढ़ें- Google Pixel 10A Review: अपर मिड रेंज में राजा है गूगल का यह फोन, डिजाइन से लेकर कैमरा और बैटरी तक सब बढ़िया

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड