Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 Review: तगड़े हेल्थ फीचर्स वाली हैं सैमसंग की दोनों नई स्मार्टवॉच, फिटनेस का पूरा रखेगी ध्यान
सैमसंग ने अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच लाइनअप में Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को लॉन्च किया था। कंपनी ने मुझे दोनों स्मार्टवॉच रिव्यू के लिए भेजी थी। मैंने इन दोनों स्मार्टवॉच को करीब महीने भर पहनकर इनका अनुभव लिया जिसे अब मैं आपको बताने जा रहा हूं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 5 min read

कृतार्थ सरदाना। सैमसंग ने अपनी Galaxy Z Fold 8 सीरीज के साथ इस वर्ष अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच लाइनअप में Samsung Galaxy Watch 9 और Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को लॉन्च किया था। कंपनी ने मुझे दोनों स्मार्टवॉच रिव्यू के लिए भेजी थी। मैंने इन दोनों स्मार्टवॉच को करीब महीने भर पहनकर इनका अनुभव लिया जिसे अब मैं आपको बताने जा रहा हूं।
Samsung Galaxy Watch 9
डिज़ाइन
सैमसंग ने Galaxy Watch 9 को पहनने में बेहद आरामदायक बनाया गया है। मैं इस घड़ी को दिन भर ही नहीं रात में भी पहने हुए आराम से सो सका हूं। यह वॉच 40 और 44 एमएम जैसे 2 वेरिएंट के साथ आई है। वॉच का 40mm मॉडल ग्रेफाइट और क्रीम कलर में आता है जबकि 44mm मॉडल ग्रेफाइट और सिल्वर कलर में मिलता है।
परफॉर्मेंस
Galaxy Watch 9 के दोनों वेरिएंट में Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिस पर Sapphire Crystal की सुरक्षा दी गई है। इसमें 3000 निट्स का पीक डिस्प्ले मिलता है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। इस घड़ी में 2 GB रैम और 32 GB स्टोरेज दी गई है।
बड़ी बात यह भी है कि Galaxy Watch 9 में इस बार क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर को लगाया गया है। पुराना Exynos प्रोसेसर हटने के बाद से ऐप्स तेज़ी से खुलते हैं और Wear OS 7 पर आधारित One UI 9 Watch का अनुभव बेहद स्मूथ हो गया है। यह फीचर इसे एक सामान्य स्मार्टवॉच से जबरदस्त स्मार्टवॉच बनाती है। आप अपने पूरे फोन का नियंत्रण स्मार्टवॉच से कर सकते हैं।
Advertisement
आपकी स्मार्टवॉच में ही व्हाट्सऐप समेत सभी जरूरी ऐप्स इंस्टॉल हो जाती है और आप छोटी स्क्रीन पर भी बहुत अच्छे से मैसेज पढ़ सकते हैं। यह वॉच LTE और ब्लूटूथ दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
बैटरी
बैटरी की बात करें के 40 mm वेरिएंट में 390 mAh और 44 mm वेरिएंट में 445 mAh की बैटरी मिलती है। रिव्यू के दौरान मेरी घड़ी की बैटरी दिन भर चल सकी थी। हालांकि ज्यादा इस्तेमाल पर देर शाम में घड़ी की बैटरी खत्म हो जाती है।
Advertisement
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 कंपनी की पिछली गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे खासकर रफ-टफ यूसेज, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मैराथन और प्रीमियम रग्ड डिजाइन पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।
डिजाइन
सैमसंग ने इसमें मजबूत टाइटेनियम केस और सफायर क्रिस्टल ग्लास लगाया है। यह IP69K रेटिंग, 10ATM वॉटर रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) के साथ आती है। यह टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे जैसे 2 कलर्स में आती है।
इसका लुक काफी बोल्ड और रग्ड है। इसमें 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला शानदार डिस्प्ले मिलता है जो तप्ती धूप में भी एकदम साफ दिखाई देता है। इसके अलावा इसमें एक कस्टमाइज़ेबल 'क्विक बटन' भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy Watch 9 की तरह इसमें भी Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर को लगाया गया है। लेकिन स्टोरेज को बढ़ाकर 64 GB कर दिया गया है इससे मैं फोन के बहुत ऐप्स इसमें आसानी से इंस्टॉल कर सका।
Galaxy Watch Ultra 2 में डाइविंग गाइडेंस, ट्रेल रनिंग पाथ, एलिवेशन ट्रैकिंग और डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं। यह टेम्परेचर और पानी के तेज दबाव को आसानी से झेल सकती है, साथ ही इसमें स्कुबा-डाइविंग सर्टिफिकेशन भी है। यह वॉच सिर्फ LTE वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें Galaxy Watch 9 के सभी फीचर्स उपलब्ध हैं।
बैटरी
सैमसंग Galaxy Watch Ultra 2 में 800 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर बड़े आराम से दिन भर चल जाती है। बैटरी सेवर मोड के साथ तो गैलेक्सी अल्ट्रावॉच 2 की बैटरी डेढ़ से दो दिन तक चल जाती है।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
सैमसंग ने अपनी दोनों Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच में एडवांस्ड BioActive सेंसर लगाया है जिससे मैं अपनी हार्ट रेट, बॉडी कंपोजीशन (BIA), स्किन टेम्परेचर, स्लीप एपनिया से लेकर ECG और ब्लड प्रेशर तक को काफी अच्छे तरीके से ट्रैक कर सका। इसमें Daily Cardio Load और Vitals जैसे नए फिटनेस टूल्स भी जोड़े गए हैं।
AI हेल्थ फीचर्स भी हैं
सैमसंग ने Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 दोनों घड़ियों में इस बार Google Gemini को भी जोड़ दिया है। इससे स्मार्टवॉच AI से लेस हो गईं है।
इससे मुझे इन दोनों स्मार्टवॉच में वाइटल्स, हार्ट हेल्थ स्कोर, फिटनेस इंडेक्स, डेली कार्डियो लोड और हियरिंग जैसे कई AI हेल्थ फीचर्स दिए हैं। सैमसंग ने इसके लिए खास Samsung Health ऐप के साथ Samsung Health Monitor ऐप भी बनाई है जिसमें आपका स्वास्थ से जुड़ा सारा डेटा भी स्टोर रहेगा।
मेरी राय
Samsung Galaxy Watch 9 के LTE वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy Watch Ultra 2 की कीमत 64,999 रुपये है। दोनों स्मार्टवॉच कीमतों मेंन ज्यादा है।
अब अगर आप एक हल्की, स्टाइलिश और स्मार्ट हेल्थ ट्रैकर वॉच चाहते हैं तो Samsung Galaxy Watch 9 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। लेकिन अगर आप एक बेहद मजबूत, टिकाऊ बॉडी, लंबी बैटरी लाइफ और आउटडोर एडवेंचर (जैसे ट्रेकिंग, स्विमिंग, रनिंग) के शौकीन हैं तो Samsung Galaxy Watch Ultra 2 आपके लिए ही बनाई गई है।