Samsung Galaxy S26+ के दाम धड़ाम से गिरे, Amazon Sale में मिल रहा बेहद सस्ता, जानिए इस सुपरहिट ऑफर को
Samsung Galaxy S26+ कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें एक से एक शानदार फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब Amazon Summer Sale में यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy S26+ कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें एक से एक शानदार फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब Amazon Summer Sale में यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहकों के पास इस फोन को खरीदने का अब शानदार अवसर है। ध्यान रहे कि एमेजोन सेल आज खत्म होने जा रही है इसलिए ये ऑफर आज के लिए ही है।
Samsung Galaxy S26+ बंपर ऑफर
Samsung Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256 GB वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 1,19,999 रुपये थी। लेकिन अब एमेजोन सेल में इस वेरिएंट की कीमत घट कर 94,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 1,39,999 रुपये की कीमत वाला 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत भी घट कर अब 1,14,999 रुपये हो गई है।
इसके साथ ही फोन को Amazon Pay से खरीदकर 2,849 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा यहां 41,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है।
Samsung Galaxy S26+ के फीचर्स
Samsung Galaxy S26+ की बात करें तो यह ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 4 कलर्स में आया है।
Advertisement
Galaxy S26+ में 6.7 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है।
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Advertisement
बैटरी की बात करें तो Galaxy S26+ में 4900 mah की बैटरी लगाई गई है। फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
मेमोरी और स्टोरेज पर ध्यान दें तो फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।