Amazon Sale में जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा OnePlus 15, जानिए हजारों रुपये बचाने वाले ऑफर को

Amazon Sale में फ्लैगशिप OnePlus 15 भी बंपर डिस्काउंट के साथ आ गया है। इस कारण जो लोग इसे पहले नहीं खरीद पा रहे थे अब वो इसे आसानी से खरीद सकेंगे।

oneplus 15
OnePlus 15 is coming to global markets soon. | Image: OnePlus

Amazon Sale में फ्लैगशिप OnePlus 15 भी बंपर डिस्काउंट के साथ आ गया है। इस कारण जो लोग इसे पहले नहीं खरीद पा रहे थे अब वो इसे आसानी से खरीद सकेंगे। बता दें कि OnePlus 15 में 7300 mAh की सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगी है। इस फोन में 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है।    

OnePlus 15 ऑफर 

एमेजोन समर सेल में OnePlus 15 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत घट कर अब 77,999 रुपये हो गई है। इसी तरह फोन के 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 85,999 रुपये हो गई है।  

इसके साथ ही OnePlus 15 को आप यहां से ऐक्सिस बैंक, येस बैंक या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदकर फोन पर 3000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट पा सकते हैं। 

इतना ही नहीं एमेजोन पर 41,550 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे ग्राहक OnePlus 15 अब काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Advertisement

OnePlus 15 के फीचर्स

डिस्प्ले– OnePlus 15 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

डिजाइन –  यह फोन Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm जैसे 3 कलर्स में उपलब्ध है। 

Advertisement

रैम और स्टोरेज– इस फोन के 2 वेरिएंट आते हैं जिनमें 12 जीबी रैम, 256 स्टोरेज और 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल हैं।

कैमरा- स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का Sony IMX906 मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का ही तीसरा अल्ट्रावाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। इसके अलावा फोन में 32 MP वाला Sony IMX709 फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी- वनप्लस के इस फोन में 7300 mAh वाली सिलिकॉन नैनोस्टैक बैटरी लगी है। इस फोन में 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

ओएस- फोन लेटेस्ट Android 16 आधारित Oxygen OS 16 पर काम करता है। कंपनी फोन पर ओएस और अपडेट भी देगी। 

इसे भी पढ़ें- Flipkart Sale में मच गई लूट, Google Pixel 10A मिल रहा सिर्फ 11000 में

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड