Samsung Galaxy S25 Ultra अब सबसे सस्ती कीमत में हुआ उपलब्ध, जानिए कहां मिल रहा ये बंपर ऑफर

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। इससे ग्राहक अगर नया Galaxy S26 Ultra 5G नहीं ले पा रहे तो उनके पास पिछला Galaxy S25 Ultra 5G को अपना बनाने का सुनहरा अवसर है।

samsung galaxy s25 ultra
Here is a quick comparison between the Galaxy S25 Ultra and the Galaxy S24 Ultra. | Image: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G भले ही नए Galaxy S26 Ultra 5G के लॉन्च के बाद पुराना फोन हो गया है। लेकिन इस फोन में बहुत शानदार फीचर्स मिलते हैं। बड़ी बात यह भी है कि अब यह फोन काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है। इससे ग्राहक अगर नया Galaxy S26 Ultra 5G नहीं ले पा रहे तो उनके पास पिछला Galaxy S25 Ultra 5G को अपना बनाने का सुनहरा अवसर है।    

Samsung Galaxy S25 Ultra ऑफर 

इस समय Amazon पर Mega Deal Days सेल चल रही है जिससे Samsung Galaxy S25 Ultra 5G वहां बंपर ऑफर के साथ मिल रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12 GB RAM, 256 GB वेरिएंट की कीमत अब घट कर 1,14,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 1,38,997 रुपये हो गई है। 

अब अगर आप इस फोन को Amazon Pay Balance से खरीदेते हैं तो आप फोन पर 3449 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकेंगे। यहां ईएमआई के ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा यहां 40,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है। 

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के फीचर्स 

1 प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया हुआ है। 

Advertisement

2 डिस्प्ले- फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

3 रैम और स्टोरेज- यह फोन 12 GB RAM 256 GB स्टोरेज, 12 GB RAM 512 GB स्टोरेज और 12 GB RAM 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में आता है। 

Advertisement

4 कैमरा- Samsung Galaxy S25 Ultra 5G फोन में 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड के साथ 50 और 10 MP के 2 टेलीफ़ोटो कैमरा मिलते हैं। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा है। 

5.बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी है। 

6.ओएस- यह फोन Android 16 पर काम करता है। 

7. एआई फीचर्स- सैमसंग Galaxy S25 Ultra 5G फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स के साथ Gemini का जबरदस्त सपोर्ट भी मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- iPhone 16 अब हुआ बेहद सस्ता, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं, यहां मिल रहा है बेस्ट ऑफर, कीमत जान झट से खरीद लेंगे

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड