Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ला रही है तेज प्रोसेसर और रैम वाला नया स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च
Samsung Galaxy M47 5G: सैमसंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने नए फोन को लेकर एक टीजर भी जारी किया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy M47 5G: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह नया फोन Samsung Galaxy M44 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने अपने नए फोन को लेकर अपनी भारतीय आधिकारिक साइट और X अकाउंट पर एक टीजर भी जारी किया है।
कैसा होगा Samsung Galaxy M47 5G
सैमसंग के टीजर के अनुसार गैलक्सी एम47 5जी M सीरीज को नए स्तर पर ले जाएगा। टीजर में यह भी बताया गया है कि नए फोन में 4 गुणा बेहतर परफ़ॉर्मेंस मिलेगी। सैमसंग के अनुसार फोन में 4 गुणा बेहतर मल्टी टास्किंग, 4 गुणा लंबे गेमिंग सेशन और 4 गुणा ज्यादा मजबूती मिलेगी। इससे पता चलता है कि Galaxy M47 5G में तेज प्रोसेसर और रैम होगी।
हालांकि कंपनी ने फोन के प्रोसेसर को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इसी तरह रिपोर्ट अनुसार फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है।
Galaxy M47 5G के टीजर में रेड कलर में फोन स्लिम दिख रहा है। फोन के फ्रेम ब्लैक कलर में दिख रहे हैं। इसके साथ ही फोन की एक साइड पर ही पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिख रहे हैं। इसके साथ ही टीजर में फोन की बैक साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिख रहा है। फोन के कैमरा को लेकर भी सैमसंग की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद है कि इस फोन में 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Advertisement
गौरतलब है कि सैमसंग ने Galaxy M सीरीज को 2019 में लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार M सीरीज उसके 'मेड इन इंडिया' और 'मेड फॉर इंडिया' सोच का प्रदर्शन करती है।
कब होगा लॉन्च
Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट का अभी कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि यह फोन जुलाई में लॉन्च होगा और एमेजोन प्राइम डे सेल 12-14 जुलाई के दौरान सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।