Samsung Galaxy S26 पर आया बंपर ऑफर, यहां मिल रहा सबसे सस्ता, बस इतनी है कीमत

Samsung Galaxy S26 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जो इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। हालांकि अब जून के महीने में फोन को बंपर ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अब वो खत्म हो चुका है।

samsung Galaxy S26
samsung Galaxy S26 | Image: samsung

Samsung Galaxy S26 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जो इस साल फरवरी में लॉन्च हुआ था। हालांकि अब जून के महीने में फोन को बंपर ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो अब वो खत्म हो चुका है। 

Samsung Galaxy S26 ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 79,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 99,999 रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।  

इसके अलावा इस फोन पर 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इन सभी ऑफर के जरिए आप Samsung Galaxy S26 बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 के फीचर्स 

Samsung Galaxy S26 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।

इस स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। 

Advertisement

सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में उपलब्ध है। 

बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें-  Google Pixel 9a के दाम धड़ाम से गिरे, मिल रहा बंपर ऑफर के साथ बेहद सस्ता

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड