Amazon Sale में Samsung के 6000 mah बैटरी वाले फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, अब मिल रहा बेहद सस्ता
Samsung Galaxy M17e 5G कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। लेकिन अब Amazon Great Summer Sale में इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy M17e 5G कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने इसी वर्ष मार्च के महीने में लॉन्च किया था। लेकिन अब Amazon Great Summer Sale में इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम17ई 5जी Blitz Blue और Vibe Violet जैसे 2 कलर्स के साथ बाजार में मिलता है।
Samsung Galaxy M17e 5G ऑफर
Samsung Galaxy M17e 5G के 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये थी, लेकिन अब एमेजोन सेल में इसकी कीमत घटाकर 12,499 रुपये कर दी गई है।
इसी तरह फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये थी लेकिन अब इस सेल में यह 13,999 की कीमत में उपलब्ध हो गया है।
इसके साथ ही यहां amazon pay balance से फोन खरीदने पर और भी छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन पर 11,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे आपको यह फोन बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।
Advertisement
Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स
- प्रोसेसर- कंपनी ने अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर लगाया है।
- डिस्प्ले- इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जिस कारण सैमसंग इस फोन को सेगमेंट का सबसे स्मूद स्मार्टफोन बता रही है।
- डिजाइन- इस फोन की मोटाई 8.2 एमएम और वजन 199 ग्राम है।
- कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP के मेन बैक कैमरे के साथ 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी- यह फोन 6000 mah की बैटरी के साथ मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे लंबा 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
- अन्य फीचर्स- यह फोन 5जी के सभी 12 बैंड को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.0 के साथ पेश हुआ है। सैमसंग फोन पर 6 वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सेक्युरिटी अपडेट भी देगी।