OMG! Flipkart Sale में Lenovo का लैपटॉप मिल रहा 15000 से भी कम कीमत में, जानिए सबसे बेस्ट ऑफर

Flipkart Sasa Lele Sale में स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सेल का एक और आकर्षित ऑफर।

Lenovo 100e Chromebook Gen 4
Lenovo 100e Chromebook Gen 4 | Image: Lenovo

Flipkart Sasa Lele Sale में स्मार्टफोन ही नहीं लैपटॉप भी जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस सेल का एक और आकर्षित ऑफर। इस सेल में Lenovo का एक Laptop बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है। ऐसे में अगर आपको भी नया और सस्ता लैपटॉप लेना है तो ये खबर आपके लिए ही है। 

कौन सा है वो लैपटॉप

Lenovo 100e Chromebook Gen 4 को कंपनी ने 22,500 रुपये की सस्ती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट की इस सेल में लेनोवो के इस लैपटॉप की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। इससे 22,500 रुपये की कीमत वाला Lenovo 100e Chromebook Gen 4 अब मात्र 15,990 रुपये में मिल रहा है। 

Uploaded image

इस लैपटॉप को अगर आप यहां से फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 1275 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इससे आप यह लैपटॉप को 15000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। 

अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है तो भी आपको 800 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा यहां 11,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे आपको लैपटॉप बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है। 

Advertisement
Uploaded image

Lenovo 100e Chromebook Gen 4 के फीचर्स 

इस लैपटॉप में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में MediaTek Kompanio 528 प्रोसेसर लगाया गया है। Lenovo 100e Chromebook Gen 4 में 11.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। 

इस लैपटॉप में 16 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके साथ ही लेनोवो के इस लैपटॉप में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत बॉडी वाला लैपटॉप है। इसमें मल्टी टचपैड और ब्लूटूथ के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 720 P का एचडी कैमरा भी है। 

Advertisement

बता दें कि Lenovo 100e Chromebook Gen 4 लैपटॉप गूगल के ChromeOS पर काम करता है। इसके साथ Gemini और यूट्यूब की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलती है।   

इसे भी पढ़ें- Flipkart Sale में Google के इस शानदार कैमरा वाले फोन पर आया बंपर ऑफर, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता

पब्लिश्ड