अपडेटेड 12 March 2026 at 08:56 IST

Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro की सेल हुई शुरू, मिल रहा है 3499 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की सेल के साथ कंपनी ने Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। सैमसंग ने भी स्मार्टफोन की तरह अपने ईयरबड्स पर भी बढ़िया ऑफर पेश कर दिया है।

Samsung Galaxy Buds4
Samsung Galaxy Buds4 | Image: Samsung

Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की सेल भारत में अब शुरू हो चुकी है। इसी के साथ कंपनी ने Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। सैमसंग ने भी स्मार्टफोन की तरह अपने ईयरबड्स पर भी बढ़िया ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहकों को सैमसंग की Buds 4 सीरीज को भी सस्ती कीमत में खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है।     

Samsung Galaxy Buds 4 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Samsung Galaxy Buds 4 ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश हुए हैं। तो वहीं Samsung Galaxy Buds 4 Pro ब्लैक, व्हाइट के साथ पिंक गोल्ड कलर में भी पेश हुए हैं। Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रूपये और Galaxy Buds 4 Pro की कीमत 22,999 रुपये है। यह दोनों ईयरबड्स सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट और रिटेल स्टोर पर अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। सैमसंग ने स्मार्टफोन की तरह ईयरबड्स को भी लॉन्च ऑफर के साथ बाजार में उतारा है। 

इस ऑफर के तहत ग्राहक सैमसंग की आधिकारिक भारतीय साइट पर Galaxy Buds 4 Pro को 3499 रुपये और Galaxy Buds 4 को 2499 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग की साइट पर नो कोस्ट ईएमआई का विकल्प भी मौजूद है जिससे ग्राहक इन ईयरबड्स को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

Galaxy Buds 4 सीरीज के फीचर्स 

सैमसंग ने इन दोनों ईयरबड्स में बड़ा वूफ़र लगाया है। कंपनी ने इनमें बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और ओरिजिनल रिकॉर्डिंग जैसी आवाज़ के लिए एक बेहतर एडैप्टिव इक्वलाइज़र (EQ) दिया है। यह ईयरबड्स Bluetooth 6.1 के वर्जन के साथ आए हैं। इसके साथ ही इनमें ऑटो स्विच और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जिससे यूजर्स को एक साथ कई डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है। 

Advertisement

Galaxy Buds 4 Pro canal-fit design के साथ आते हैं जो बेहतरीन साउन्ड देने का काम करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के अनुसार ANC बंद होने पर TWS बड्स में 7 घंटे का प्लेटाइम और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। प्रो वेरिएंट बड्स में 61 mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530 mAh की बैटरी लगाई है। यह IP57 रेटिंग के साथ आते हैं जो पानी और धूल-मिट्टी से इन्हें सुरक्षा प्रदान करने को प्रमाणित करती है। 

Galaxy Buds 4 की बैटरी 45 mAh और चार्जिंग केस की बैटरी 515 mAh है। कंपनी के अनुसार ANC बंद होने पर 6 घंटे का प्लेटाइम और चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। यह ईयरबड्स भी IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। 

Advertisement

Galaxy Buds 4 Pro में है हेड जेस्चर सपोर्ट

Galaxy Buds 4 Pro हेड जेस्चर सपोर्ट फीचर के साथ आते हैं जिससे फोन को बिना टच किए कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। हेड जेस्चर सपोर्ट फीचर AI तकनीक के जरिए काम करता है। यह फीचर Bixby, Google Gemini और Perplexity के सपोर्ट के साथ आता है। इस फीचर से यूजर्स Galaxy Buds 4 Pro को लगाने के बाद बिना फोन को छूए हेड जेस्चर से फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे यदि आपके पास कोई कॉल आती है तो आप हेड जेस्चर से यानि सिर हिलाकर उस कॉल को उठा या काट सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें-  Samsung Galaxy S26 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा है बंपर ऑफर

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 12 March 2026 at 08:56 IST