अपडेटेड 23 March 2026 at 09:41 IST
Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होंगे भारत में पेश
Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद अपनी नई Galaxy A Series से 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Samsung Galaxy A Series: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद अपनी नई Galaxy A Series से 2 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है।
कब होगी Galaxy A Series लॉन्च
सैमसंग भारत में अपनी Galaxy A सीरीज को 25 मार्च को शाम 5.30 बजे लॉन्च करेगा।
कौन से फोन होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy A Series से कौन से फोन लॉन्च करेगा इसकी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक रूप से नहीं दी है। लेकिन हर वर्ष की तरह सैमसंग इस बार भी पिछले स्मार्टफोन के अपग्रेड वर्जन लॉन्च करेगी। पिछले वर्ष कंपनी ने Galaxy A36 और Galaxy A56 लॉन्च किए थे जिसके इस बार अपग्रेड वर्जन के रूप में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च होंगे।
Samsung Galaxy A57 के फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A57 स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगा होगा। इस फोन में 6.6 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। यह फोन 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मिल सकता है। इस फोन में 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की पूरी उम्मीद है।
Advertisement
Samsung Galaxy A37 के फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A37 फोन को Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 5000 mah बैटरी लगाई जा सकती है। इस फोन में भी 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप लगा मिल सकता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। फोन 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ आ सकता है।
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 09:41 IST