Redmi 15A 5G: शाओमी ला रहा है हीरो स्मार्टफोन, इस दिन होगा भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स
चीनी कंपनी Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15A 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Redmi 15 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष अगस्त में लॉन्च किया था। अब चीनी कंपनी Xiaomi इसी सीरीज से एक और नया स्मार्टफोन Redmi 15A 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही रेडमी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर फोन से जुड़े कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है।
Redmi 15A 5G कब लॉन्च होगा
Redmi 15A 5G भारत में इसी हफ्ते शुक्रवार 27 मार्च को लॉन्च होगा।
Redmi 15A 5G के फीचर्स
Redmi 15A 5G फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक जैसे 3 कलर में पेश होगा। हालांकि इस फोन के कलर के नाम अभी नहीं बताए गए हैं। लेकिन साइट पर पोस्ट हुई फोटो के अनुसार फोन इन्हीं 3 रंगों में दिखाई दे रहा है।
इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी लगाई जाएगी। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी पिछली बार की तरह इस बार भी फोन के साथ चार्जर फ्री देगी। रेडमी के इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले होगा।
Advertisement
इस फोन में ओक्टा कोर 5जी प्रोसेसर लगाया जाएगा। कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लगाया जाएगा। यहां ये भी बताया गया है कि इस फोन में Hi Res AI कैमरा दिया जाएगा।
इसके अलावा साइट पर फोन के ऊपर पानी की बूंदें दिखाई गई है जो बताता है कि इस फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP67, IP68 या IP69 की रेटिंग मिली होगी।
Advertisement
स्मार्टफोन का रियल हीरो होगा ?
Redmi 15A 5G को कंपनी अपने एक्स अकाउंट और साइट पर The Real Hero बता कर प्रचार कर रही है। हालांकि यह फोन हीरो है या यहीं, ये फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।