Samsung के 2 नए धुरंधर फोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहे बंपर ऑफर के साथ बेहद सस्ते

Samsung ने पिछले महीने अपने 2 नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल अब शुरू हो चुकी है। कंपनी ने दोनों फोन को जबरदस्त ऑफर के साथ बाजार में उतारा है।

Samsung phones
Samsung phones | Image: Samsung

Samsung ने पिछले महीने अपने 2 नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में लॉन्च किया था। 25 मार्च को लॉन्च हुए इन दोनों स्मार्टफोन की सेल अब शुरू हो चुकी है। इससे तब से बड़ी संख्या में ग्राहक इन दोनों फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। हालांकि सैमसंग ने इंतजार का फल मीठा ही दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दोनों फोन को जबरदस्त ऑफर के साथ बाजार में उतारा है। इससे ग्राहकों को सैमसंग के लेटेस्ट फोन को भी सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार अवसर मिल रहा है।

कीमत, उपलब्धता और ऑफर

Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। 

Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। 

यह दोनों फोन सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ देश भर में मौजूद सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा यह दोनों फोन फ्लिपकार्ट, एमेजोन, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे सभी ऑनलाइन नेटवर्क पर भी उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

लेकिन बात करें बेस्ट ऑफर की तो वो सैमसंग की आधिकारिक साइट और सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर पर मिल रहा है। इन दोनों फोन पर बैंक ऑफर चल रहा है जिससे ग्राहक एसबीआई, ऐक्सिस, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके साथ ही दोनों फोन पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इतना ही नहीं सैमसंग ज़ीरो ब्याज वाली ईएमआई के विकल्प भी ग्राहकों को दे रहा है जिससे यह फोन काफी आसानी से खरीदें जा सकते हैं।

Uploaded image

Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स 

Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में Exynos 1680 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।  

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। 

यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन में बहुत सारे AI फीचर्स दिए गए हैं। 

Uploaded image

Samsung Galaxy A37 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।  

इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में भी 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है। 

Samsung Galaxy A37 5G फोन भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। 

इसे भी पढ़ें- Samsung Galaxy A57 5G First Impressions: पहली नजर में Awesome लगा सैमसंग का नया स्मार्टफोन, दिखने में पतला, वजन में हल्का, फीचर्स में है मजबूत

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड