पहले सेल्फी मिरर वाले स्मार्टफोन Realme 16 5G की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है छावा ऑफर

Realme 16 5G भारत में पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है। यह फोन अपने Selfie Mirror फीचर के कारण चर्चा में बना हुआ है। अब आज सोमवार 6 अप्रैल से इस फोन की सेल शुरू हो गई है।

realme 16 5g vicky kaushal
realme 16 5g vicky kaushal | Image: realme

Realme 16 5G भारत में पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है। यह फोन अपने Selfie Mirror फीचर के कारण चर्चा में बना हुआ है। अब आज सोमवार 6 अप्रैल से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रियलमी ने पहली सेल में ही इस फोन को छावा ऑफर के साथ बाजार में उतारा है।   

Realme 16 5G कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Realme 16 5G के 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह फोन सेल के लिए फ्लिपकार्ट के साथ रियलमी की भारतीय आधिकारिक साइट पर भी उपलब्ध हो गया है। 

रियलमी की साइट पर इस फोन को एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ोदा, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी बैंक या ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 2000 से 3000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही रियलमी यूजर्स को अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। इससे ग्राहक को नए Realme 16 5G पर कुल 4000 रुपये का सुपर हिट डिस्काउंट मिल रहा है। 

Realme 16 5G के फीचर्स 

डिजाइन- रियलमी ने इस फोन के बैक कैमरा बार में Selfie Mirror को जगह दी है। यह एक ऐसा छोटा सा गोल शीशा है, जिसमें आप खुद को देखकर अपना फ्रेम सेट कर सकते हैं और फिर रियर कैमरा के जरिए ही सेल्फी भी खींच सकते हैं। दिखने में यह फोन Google Pixel जैसा लगता है। कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन में गूगल को कॉपी किया है। फोन को धूल-मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 की रेटिंग मिली है। रियलमी के इस फोन की मोटाई 8.1 एमएम और वजन 183 ग्राम है जिससे यह एक लाइट वेट फोन है। स्मार्टफोन एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। 

Advertisement
Uploaded image

डिस्प्ले- इस फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

प्रोसेसर- Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर लगाया गया है। 

Advertisement

रैम और मेमोरी- इस फोन के 8 GB रैम +128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम +256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम +256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। 

कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मोनोक्रोम कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में AI Potrait Glow, AI Light Me और AI Style Me जैसे AI फीचर्स भी दिए हैं। 

बैटरी- इस फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी दी जाएगी, इसके लिए 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। 

ओएस- यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Upcoming SmartPhones This Week: इस हफ्ते लॉन्च होने जा रहे हैं ये 3 नए स्मार्टफोन, जानिए सभी के नाम और फीचर्स

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड