Upcoming SmartPhones This Week: इस हफ्ते लॉन्च होने जा रहे हैं ये 3 नए स्मार्टफोन, जानिए सभी के नाम और फीचर्स

Upcoming SmartPhones This Week: मार्च महीने के इस हफ्ते में कुल 3 स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें OnePlus और AI+ जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Upcoming SmartPhones
Upcoming SmartPhones | Image: OnePlus, AI+

Upcoming SmartPhones This Week: मार्च महीने के इस हफ्ते में कुल 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें OnePlus और AI+ जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इसलिए अगर आप भी लेटेस्ट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको इन दोनों फोन के लॉन्च और इनके फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। 

कौन से फोन लॉन्च होंगे इस हफ्ते 

Uploaded image

OnePlus Nord 6- OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा। यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन को IP69 की रेटिंग दी गई है जिससे फोन तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर खराब नहीं होगा। वनप्लस के इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। चीनी कंपनी अपने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। इस फोन में 9000 mah बैटरी लगाई गई है। यह फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश होगा। OnePlus Nord 6 के कैमरा सेटअप पर ध्यान दें तो कंपनी ने बताया है कि इस फोन में Sony का 50 MP का मेन बैक OIS कैमरा होगा। इस फोन के कैमरे से 4K पर वीडियो 60 FPS पर बना सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Uploaded image

AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G- भारतीय कंपनी AI+ अपने 2 नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर चुकी है। यह दोनों स्मार्टफोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन का एक टीजर भी जारी किया गया है जिसमें बैक पैनल पर Nothing फोन का लोकप्रिय लाइट वाला फीचर दिखाई दे रहा है। पोस्ट में यह बताया गया है कि इस नए AI+ Nova 2 Ultra 5G में कॉल, मैसेज, म्यूजिक आदि के नोटीफिकेशन फोन के बैक पैनल पर लाइट के जरिए मिलेंगे। 

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस हफ्ते यह 3 स्मार्टफोन ही लॉन्च होंगे। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई और फोन भी लॉन्च हो सकता है।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें- iPhone17 Pro पर आया बंपर ऑफर, 1 लाख 35000 वाला आईफोन मिल रहा 68000 में

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड