Redmi Note 15 SE 5G: शाओमी ने लेदर फिनिश डिजाइन वाला फोन किया लॉन्च, जानिए किस दिन से हो रही भारत में सेल शुरू
Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Redmi Note 15 SE 5G लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है, जिसके बाद अब इस फोन की सेल डेट का भी ऐलान हो गया है।
Redmi Note 15 SE 5G के फीचर्स
इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जिस कारण यह काफी पतला स्मार्टफोन है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाता है। इस फोन को IP65 के साथ IP66 की रेटिंग भी दी गई है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करती है।
इस फोन में 6.77 इंच की स्क्रीन पर Full HD + Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर पर ध्यान दें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
Advertisement
रेडमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 15 SE 5G में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है।
फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस HI-Res वाले स्पीकर्स लगाए गए हैं जिनमें 300 प्रतिशत का वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 के साथ पेश हुआ है।
Advertisement
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन बिक्री के लिए 7 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।