Redmi 15A 5G की सेल भारत में हुई शुरू, सिर्फ 3450 रुपये में मिल रहा फ्लिपकार्ट पर, जानिए ये खास ऑफर

Redmi 15A 5G फोन की सेल भी शुरू हो गई है। पहली सेल के दौरान फोन पर ऑफर भी आया है जिसे हम आपको बताने जा रहे हैं।

Redmi 15A
Redmi 15A | Image: redmi xiaomi

Redmi 15A 5G को पिछले दिनों भारत में लॉन्च किया गया था। बता दें कि यह फोन कंपनी के पिछले वर्ष लॉन्च हुए Redmi 15 5G का अपग्रेड वर्जन है। अब इस बजट फोन की सेल भी शुरू हो गई है। बिक्री के लिए यह फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हुआ है। पहली सेल के दौरान फोन पर ऑफर भी आया है, जिसको हम बताने जा रहे हैं। 

Redmi 15A 5G ऑफर 

फ्लिपकार्ट पर REDMI 15A 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदने पर 650 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर 8,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे 64 GB वेरिएंट वाला फोन आपको सिर्फ 3450 रुपये में मिल सकता है।   

Redmi 15A 5G के फीचर्स 

डिजाइन- कंपनी ने फोन को Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में पेश किया है। 

डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले है। इस फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 

Advertisement
Uploaded image

प्रोसेसर- रेडमी फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है।

रैम और मेमोरी- यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में एसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।   

Advertisement

कैमरा- Redmi 15A 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। फोन से सेल्फी और वीडियो के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है।  

बैटरी- इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। 

ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.O पर काम करता है। कंपनी फोन पर 4 वर्ष के ओएस और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।  

अन्य फीचर्स- Redmi 15A को IP52 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की जानकारी देती है। इसके साथ ही फोन में वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है। यह डुअल सिम फोन 5जी नेटवर्क पर काम करता है।   

इसे भी पढ़ें- iQOO 15R 5G लॉन्च के एक महीने बाद हुआ काफी सस्ता, बस इतनी कीमत में मिल रहा अब गेमिंग स्मार्टफोन

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड