Redmi Note 15 SE 5G: रेडमी के सुंदर स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता
Redmi Note 15 SE 5G की आज से सेल भी शुरू हो गई है। हम आपको बटाने जा रहे हैं कि पहली सेल के दौरान ये फोन कहां से सबसे सस्ता खरीदा जा सकता है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 3 min read

Redmi Note 15 SE 5G को Xiaomi ने पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। अब आज मंगलवार 7 अप्रैल दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल भी शुरू हो गई है। हम आपको बटाने जा रहे हैं कि पहली सेल के दौरान ये फोन कहां से सबसे सस्ता खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ शाओमी की आधिकारिक भारतीय साइट पर भी उपलब्ध हो गया है।
लेकिन शाओमी की साइट पर यह फोन बंपर ऑफर के साथ उपलब्ध हुआ है। इस ऑफर के तहत ग्राहक फोन को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 3 महीने के लिए Spotify Premium की सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रही है।
Redmi Note 15 SE 5G के फीचर्स
कंपनी ने इस फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ है। इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जिस कारण यह काफी पतला स्मार्टफोन है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाता है। इस फोन को IP65 के साथ IP66 की रेटिंग भी दी गई है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करती है।
Advertisement
Redmi Note 15 SE 5G में 6.77 इंच की स्क्रीन पर Full HD + Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर पर ध्यान दें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं।
Advertisement
रेडमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी औरयो कॉलिंग के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 15 SE 5G में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है।
Redmi Note 15 SE 5G फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस HI-Res वाले स्पीकर्स लगाए गए हैं जिनमें 300 प्रतिशत का वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ पेश हुआ है।