Apple ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, iPhone 17 Pro Max चांद पर पहुंचने वाला बना दुनिया का पहला फोन, NASA ने आईफोन से खींची पृथ्वी की फोटो

NASA Artemis II Mission पर गए अंतरिक्ष यात्री अपने साथ apple iPhone 17 Pro Max साथ ले गए हैं। यह पहली बार है जब अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति मिली है। अब इन यात्रियों ने iPhone 17 Pro Max से पृथ्वी की फोटो भेजी है।

 iPhone 17 Pro Max Artemis II Mission
Artemis II Mission | Image: Republic , NASA

NASA Artemis II Mission पर गए अंतरिक्ष यात्री अपने साथ apple iPhone 17 Pro Max साथ ले गए हैं। यह पहली बार है जब अंतरिक्ष यात्रियों को अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति मिली है। आर्टेमिस-2 मिशन पर गए चारों अंतरिक्ष यात्रियों को iPhone 17 Pro Max दिया गया है। अब इन अंतरिक्ष यात्रियों ने iPhone 17 Pro Max से पृथ्वी की फोटो भेजी है।

कैसी है फोटो 

इस फोटो में पृथ्वी बहुत सुंदर दिख रही है। पृथ्वी नीले और सफेद रंग के साथ अपने गोल आकार में ही दिख रही है। नासा द्वारा जारी की गई फोटो में दिख रहा है कि iPhone 17 Pro Max से धरती की फोटो खींची जा रही है। क्यूंकि अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेसक्राफ्ट से चांद पर उतरे नहीं इसलिए वो अंतरिक्ष यान की खिड़की से पृथ्वी की फोटो खींच रहे हैं। 

Uploaded image

ऐप्पल ने बनाया रिकॉर्ड  

यह पहली बार है कि किसी कंपनी का स्मार्टफोन चांद पर ले जाया गया हो। इस कारण ऐप्पल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही इस फोटो से ऐप्पल ने अपने iPhone 17 Pro Max के कैमरा का भी लोहा मनवा लिया है। ऐप्पल आने वाले दिनों में धरती की इस फोटो का 'Shot on iPhone' बता कर जरूर प्रचार करेगा। 

नासा ने आईफोन की गहरी जांच की    

नासा ने iPhone 17 Pro Max की लंबी टेस्टिंग करने के बाद ही अंतरिक्ष यात्रियों को आईफोन ले जाने के लिए अनुमति दी है। हालांकि ऐप्पल ने आर्टेमिस-2 मिशन के लिए कोई विशेष स्पेस डिवाइस नहीं बनाया। इन अंतरिक्ष यात्रियों को भी वही iPhone 17 Pro Max दिया है जो पूरी दुनिया भर के बाजारों में मौजूद है।  

Advertisement
Uploaded image

नासा ने iPhone 17 Pro Max की बैटरी की बहुत अच्छे से जांच की ताकि मिशन के दौरान चांद पर किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो। इसके साथ ही चांद के तामपन को ध्यान में रखते हुए आईफोन के टेम्परेचर कंट्रोल को देखा गया ताकि यह पता चल सकें कि क्या आईफोन चांद के मौसम के अनुसार काम कर पाएगा।  

जीरो ग्रैविटी का भी खतरा 

iPhone 17 Pro Max में Ceramic Shield ग्लास लगाया जाता है जिससे यह एक बेहद मजबूत फोन है, लेकिन फिर भी ड्रॉप टेस्ट कर के देखा गया। इसके साथ ही आईफोन के सभी पार्ट्स को भी परखा क्यूंकि अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी होती है। ऐसे में अगर फोन गिरकर टूट जाता है तो कोई पार्ट हवा में रहते हुए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा भी बन सकता था।

Advertisement

सभी नेटवर्क को ऑफ करने का दिया निर्देश    

इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों को iPhone में Wi-Fi, सेलुलर के साथ ब्लूटूथ जैसे सभी नेटवर्क संबंधी सेवाएँ बंद करने के निर्देश दिए गए। अंतरिक्ष यात्रियों को iPhone 17 Pro Max सिर्फ फोटो और वीडियो बनाने के लिए दिया गया है, जिससे वो मिशन से जुड़े सभी पलों को अपने पास रिकार्ड कर सकें। 

इसे भी पढ़ें- नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने रचा इतिहास, 50 साल बाद चांद के करीब पहुंचा मनुष्य, धरती ही नहीं चांद पर भी मिले गड्डे, हुआ बड़ा खुलासा

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड