Redmi A7 Pro 5G: रेडमी का सस्ता स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन मजे में चलेगी, जानिए फीचर्स और कीमत

Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6300 mah की बड़ी बैटरी दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G | Image: Redmi

Redmi A7 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह रेडमी सीरीज का पहला प्रो वेरिएंट है। इस फोन के सबसे खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6300 mah की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा फोन की मोटाई सिर्फ 8.15 एमएम है जिससे यह एक स्लिम स्मार्टफोन है। यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे 3 कलर्स में लॉन्च हुआ है। 

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स 

चीनी कंपनी के इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में Wet Touch technology 2.0 फीचर दिया है जिससे गीले हाथों से भी फोन की स्क्रीन आराम से चलेगी। रेडमी के इस फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। 

फोन की मोटाई सिर्फ 8.15 एमएम है जिससे यह एक स्लिम फोन है। इस फोन को IP52 की रेटिंग भी दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करेगी। 

Uploaded image

Redmi A7 Pro 5G में 6300 mah की बड़ी बैटरी लगाई है। इसके लिए फोन के साथ 15W का चार्जर भी मिलेगा। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 32 MP का में मेन बैक कैमरा और दूसरा AI कैमरा लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  

Advertisement

यह फोन 4 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज और 4 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। फोन में 8 GB तक की वर्चुअल रैम और 2 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी के साथ लॉन्च हुआ है। 

इसके साथ ही फोन में AI फीचर्स भी मिलेंगे जिसमें Gemini का सपोर्ट भी शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hyper OS 3 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष तक ओएस अपडेट भी देगी। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम जैक, 200 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता 

इस फोन के 4 GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 4 GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये है। Redmi A7 Pro 5G की सेल 15 अप्रैल से एमेजोन के साथ Xiaomi की आधिकारिक भारतीय साइट और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Ai+ Nova 2 5G की सेल 14 अप्रैल से होगी शुरू, सस्ती कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड