Ai+ Nova 2 5G की सेल 14 अप्रैल से होगी शुरू, सस्ती कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Ai+ Nova 2 5G को सस्ती कीमत में लॉन्च कर बाजार में वीवो और रियलमी जैसी चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। Ai+ Nova 2 5G बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

ai plus
Ai+ Smartphone has expanded across new categories, launching multiple devices that include a new flip phone. | Image: Ai+ Smartphone

Ai+ Nova 2 5G: भारतीय कंपनी Ai+ ने पिछले हफ्ते अपनी नई Ai+ Nova सीरीज से Ai+ Nova 2 5G, Ai+ Nova 2 Ultra 5G के साथ Ai Nova Flip 5G जैसे 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किये थे। कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में लॉन्च कर बाजार में वीवो और रियलमी जैसी चीनी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। अब इनमें से Ai+ Nova 2 5G सबसे पहले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

इस सीरीज के बेस वेरिएंट Ai+ Nova 2 5G फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर मंगलवार 14 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।  

Ai+ Nova 2 5G के फीचर्स 

Ai+ Nova 2 5G काले, नीले, हरे, गुलाबी और पर्पल रंगों में पेश हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 

यह फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में पेश हुआ है। Ai+ Nova 2 5G स्मार्टफोन में 50 MP का सिंगल बैक कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

Advertisement

बैटरी पर ध्यान दें तो इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जिसके लिए 18W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित NxtQ OS पर काम करता है। फोन को IP64 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल-मिट्टी से बचाने का काम करेगी।

इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 3.5 एमएम जैक, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं।   

Advertisement

Ai+ Nova 2 5G की कीमत 

Ai+ Nova 2 5G के 4 GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है और 6 GB रैम +128 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें- Vivo को लगा बड़ा झटका, देसी कंपनी ने सस्ती कीमत में लॉन्च किया AI+ Nova Flip 5G फोन, जानिए फीचर्स

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड