Redmi A7 Pro 5G: रेडमी ला रहा बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाला King स्मार्टफोन, जानिए कब होगा लॉन्च

Redmi Note 15 SE 5G की सेल जहां भारत में शुरू हो गई है तो वही कंपनी ने अपने एक और नए फोन Redmi A7 Pro 5G की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G | Image: Redmi

Redmi Note 15 SE 5G की सेल जहां भारत में शुरू हो गई है तो वही कंपनी ने अपने एक और नए फोन Redmi A7 Pro 5G की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। यह कंपनी का नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने फोन से जुड़े कुछ फीचर्स का भी ऐलान कर दिया है।  

Redmi A7 Pro 5G कब होगा लॉन्च 

चीनी कंपनी भारत में Redmi A7 Pro 5G को 13 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। रेडमी अपने इस फोन को ‘King of Power & Style’ बता रही है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में राजा जैसे बड़े फीचर्स दिए हैं।  

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स 

रेडमी के इस फोन में Octa Core 5G प्रोसेसर लगा होगा। इस फोन में 6300 mah की बड़ी बैटरी लगी होगी। कंपनी के अनुसार अपने सेगमेंट के अन्य फोन के मुकाबले इस फोन में सबसे बड़ी बैटरी होगी। रेडमी अपने सभी फोन के साथ फास्ट चार्जर भी देता है। इस फोन के साथ भी फास्ट चार्जर मिलेगा। 

प्रोसेसर और बैटरी के साथ फोन के डिस्प्ले की जानकारी भी मिली है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन में अपने सेगमेंट का सबसे स्मूद डिस्प्ले होगा। इस फोन में 32 MP का डुअल AI कैमरा लगा होगा। इसके साथ ही फोन में AI फीचर्स भी मिलेंगे जिसमें Gemini का सपोर्ट भी शामिल होगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hyper OS 3 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर ओएस के अपडेट भी देगी। 

Advertisement

फोन से जुड़े अन्य फीचर्स की जानकारी जैसे हमें मिलेगी हम आपको बताएँगे। Redmi A7 Pro 5G के फिलहाल इतने ही फीचर्स कंपनी ने बताए हैं। हमें पता चला है कि यह फोन सेल के लिए Xiaomi की आधिकारिक भारतीय साइट के साथ एमेजोन पर भी उपलब्ध होगा।      

इसे भी पढ़ें- Redmi Note 15 SE 5G: रेडमी के सुंदर स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता 

Advertisement

 

Published By :
Kritarth Sardana
पब्लिश्ड