Redmi 15A 5G भारत में हुआ लॉन्च, 6.9 इंच की स्क्रीन पर मिलेगा HD+ डिस्प्ले, जानिए कब से होगा बाजार में उपलब्ध
Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में पेश किया है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन कंपनी के पिछले वर्ष लॉन्च हुए Redmi 15 5G का अपग्रेड वर्जन है। यह चीनी कंपनी का एक बजट फोन है जिसमें कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में पेश किया है।
Redmi 15A 5G के फीचर्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले है। इस फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर- रेडमी फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है।
रैम और मेमोरी- यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में एसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।
Advertisement
कैमरा- Redmi 15A 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। फोन से सेल्फी और वीडियो के लिए 8 MP का कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
Advertisement
ओएस- यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.O पर काम करता है। कंपनी फोन पर 4 वर्ष के ओएस और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
अन्य फीचर्स- Redmi 15A को IP52 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की जानकारी देती है। इसके साथ ही फोन में वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है। यह डुअल सिम फोन 5जी नेटवर्क पर काम करता है।
कीमत और उपलब्धता
REDMI 15A 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। फोन की बिक्री 3 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और शाओमी की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ रिटेल स्टोर पर भी शुरू होगी।